Mahindra Thar Roxx की झलक देखकर दीवाने हो जाएंगे, इस दिन होगी लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra Thar ROXX: महिंद्रा थार रॉक्स की लॉन्चिंग में एक दिन बाकी रह गया है। 15 अगस्त 2024 को लॉन्च होने वाली इस नई कार को लेकर कंपनी की तरफ से लगातार एक्सटीरियर और इंटीरियर की फोटोज शेयर की जा रही हैं, नई Mahindra Thar में मिलने वाले फीचर्स पर सभी का ध्यान है।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Mahindra Thar रॉक्स को दो बॉडी कलर ऑप्शन में दिखाया है, जिसमें व्हाइट और ब्लैक कलर शामिल हैं। ऐसा पहली बार है जब Mahindra Thar रॉक्स को इसके व्हाइट बॉडी कलर ऑप्शन के साथ दिखाया गया है। 

Mahindra Thar रॉक्स के बॉडी कलर में सिल्वर गार्निश भी है, जोकि आगे और पीछे के टायरों के बीच साइड स्टेप पर साफ तौर पर दिखाई देते हैं। इसके साथ ही फोटो में विंडमिल जैसा एलॉय डिजाइन भी दिखाई देता है। Thar या किसी अन्य महिंद्रा SUV मॉडल दोनों के लिए ये बिल्कुल नया है। रियर क्वार्टर ग्लास अब ट्रांयगुलर शेप में है जबकि व्हील आर्च मौजूदा Thar की कंपेरिजन में ज्यादा चौकोर हैं। 

Mahindra Thar रॉक्स में बेहतरीन फीचर्स 

Mahindra Thar रॉक्स में आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें आपको 10।25-इंच की डुअल स्क्रीन्स लगी मिल सकती हैं। लेकिन XUV700 की तरह ये जुड़ी हुई नहीं मिलेंगी। नई थार में मिलने वाली स्क्रीन 3-डोर मॉडल की तुलना में बड़ी हो सकती है। इस नई थार में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा मिल सकता है। नई थार में 360-डिग्री कैमरा का फीचर मिलने की भी उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें – Mahindra Thar: नई महिंद्रा आर्मडा का फर्स्ट लुक लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक, जानें कैसा होगा इसका लुक और क्या मिलेंगे फीचर्स?

वहीं Mahindra Thar रॉक्स में पैनोरमिक सनरूफ भी लगा मिल सकता है। ये फीचर भी 3-डोर मॉडल में शामिल नहीं था। रॉक्स में मेटल हार्डटॉप रूफ लगा मिलने वाला है।Mahindra की इस कॉम्पैक्ट SUV में ADAS लेवल 2 का फीचर मिलने की उम्मीद भी की जा सकती है। XUV700 के मुकाबले इस SUV में ज्यादा और लेटेस्ट फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version