साप्ताहिक राशिफल : 27 जुलाई से 3 अगस्त 2024, अगले सात दिनों में इन राशियों काे लाभ ही लाभ, बस ये काम न करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साप्ताहिक राशिफल : 27 जुलाई से 3 अगस्त 2024 का राशिफल इन जातकों के जीवन में खुशियां लाएगा। वहीं इन राशियों को लाभ ही लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगेे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। लेनदेन सफल रहने वाला है। आइए जानते कैसा आपका Weekly Horoscope।

मेष साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी खबर से होगी। आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी संवादशैली से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। घर में नवीनीकरण जैसा कुछ कर सकते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। कठिन कार्यों को अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से पूरा कर लेंगे। अपनी उपलब्धियों के कारण दूसरों के बीच आपकी लोग प्रशंसा करेंगे। सरकारी करने वाले लोगों को उच्च पद मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर जल्दबाज़ी न करें। आपके शुभचिन्तकों को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। अस्थमा आदि रोग से पीड़ित जातकों को अपना ध्यान रखना चाहिये। सहकर्मियों का रूख आपके प्रति दुर्भावनापूर्ण हो सकता है। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी आवश्यक काम में विलम्ब होने से चिड़चिड़ापन आ सकता है। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

लोग आपके साथ जुड़कर रहने की इच्छा रखेंगे। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम फल प्रदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ गेम्स में रुचि लेंगे। सब कुछ अच्छा ही रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। गुप्त विद्याओं को सीखने की इच्छा जागृत होगी। प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे। उधार दिये हुये धन की वापसी सुनिश्चित है। शेयर मार्केट से उत्तम लाभ हो सकता है। परिस्थितियों के अनुकूल काम करने की कोशिश करेंगे। चिड़चिड़ापन और थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी दिनचर्या में उथल पुथल रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। नयी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। परिजनों के प्रति आपका व्यवहार थोड़ा रुष्ट हो सकता है। पुराने रोगों को लेकर परेशानी होगी। आकस्मिक खर्चे पर नियन्त्रण रखें। आपकी चिन्ता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले सावधानी रखें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कोई बड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। युवा जातकों को नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बुध की उत्तम स्थिति आपको व्यापार में विस्तार का भी अवसर प्रदान कर सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किसी जरूरतमन्द मित्र की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस कारण से आपको लोग बहुत भला व्यक्ति समझेंगे। कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें। बाहरी व्यक्ति को निजी बातों और मामलों में घुसने न दें। बदलते मौसम के कारण आपको खांसी और जुकाम हो सकता है। माइग्रेन और सिरदर्द आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। पिताजी के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई नया काम शुरू करें। ज्यादा भाग्यवादी होना इस समय आपके लिये बहुत हितकर नहीं है। बिना मांगे सलाह देने से बचें। छात्रों को इस दौरान बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

बेहतरीन सफलता मिलेगी। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पूँजी निवेश का विचार कर रहे हैं तो धन लाभ होगा। रुके हुये काम इस सप्ताह पूरे करने की कोशिश करेंगे। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। सन्तान के व्यवहार से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ मीठी यादें बितायेंगे। प्रशासन से जुड़े जातकों के लिये समय बहुत अच्छा है। घर के रखरखाव और नवीनीकरण में धन खर्च कर सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने में समस्या आयेगी। काम की अधिकता के कारण स्वयं पर कम ध्यान देना उचित नहीं है। उचित खानपान और आराम अवश्य लें। धन अर्जित करने के प्रयास में सिद्धांतों से अलग होकर काम न करें। कड़ी मेहनत से परहेज न करें। अपने लोगों पर शंका न करें। समय उत्पादक है इसलिए इसका दुरुपयोग न करें। गले और कान में कुछ इन्फेक्शन महसूस हो सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। कर्मचारी वर्ग आपके प्रति काफी निष्ठावान रहेगा। कारोबारी ग्राहकों को रिझाने के लिये नयी-नयी तकनीक का प्रयोग करेंगे। आपको सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। मित्रों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको धन कमाने का अवसर मिलेगा। आपको शुभचिंतकों से सलाह अवसर लेनी चाहिये। व्यवसाय और नौकरी दोनों ही जगह आपके ऊपर स्वयं को सिद्ध करने का दबाव रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। हो सकता है की कोई भी काम आपके मन के अनुसार न हो। लेकिन आप रास्ता अवश्य खोज लेंगे। आय के साथ-साथ खर्चे भी लगे ही रहेंगे। पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। उच्चाधिकारी मुश्किल काम सौंप सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा रखेंगे लेकिन वो आपको अपेक्षाकृत रूप से कम ही मिलेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह उन्नति कारक रहने वाली है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिये बहुत अच्छा समय है। पिता के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। काम में फोकस करेंगे। उधार लिया हुआ धन वापस करने से आपका मन प्रसन्न होगा। दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्य लाभदायी सिद्ध होंगे। शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण अच्छा होगा। सप्ताह के अन्त में व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन नहीं लगेगा। प्रणय सम्बन्धों को लेकर मन परेशान रहेगा। साझेदारों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा। फोड़े-फुंसी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। अवसरों का उचित लाभ नहीं उठा पाने में समस्या होगी। धन को लेकर किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

उच्च पद मिल सकता है। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहने से आपके ऊपर से दबाव कम होगा। पूजापाठ और कर्मकाण्ड के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। रोमांटिक जीवन का आनन्द उठायेंगे। व्यवसाय को लेकर लोन मिलने में परेशानी होगी। जिस भी किसी परियोजना में आप हांथ डालेंगे उसमें आपको अवश्य लाभ मिलेगा। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। छुट्टियों का आनन्द उठा सकते हैं।काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पायेंगे। व्यवसायी जातकों को लाभ में कमी महसूस होगी। रियल एस्टेट के कार्यों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। शत्रु वृद्धि के योग बन रहे हैं। नियमों का सख्ती से पालन करें। शरीर में आलस्य और ऐंठन की समस्या हो सकती है। निम्न रक्तचाप जैसी समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। अपने सहकर्मियों के ऊपर अनावश्यक क्रोध न करें। क्रोध के चलते आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। पेंडिंग बिल आदि के भुगतान में गलती न करें।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जुलाई 2024 | Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वाहन में निवेश कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से खुश रहेंगे। सरकारी अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। किसी बुद्धिमान व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहत लाभकारी सिद्ध होगी। घर के सदस्यों को आप उपहार दे सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। इस सप्ताह आप कई चुनौतियों को पार करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। जॉब और व्यवसाय दोनों ही दृष्टि से समय अच्छा है। मीडिया और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह शुभ है। मंगलवार और बुधवार का दिन काफी सुखद रहने वाला है। व्यक्तिगत झगड़ों को दूसरों के पास न ले जायें। काल्पनिक विचारों को जीने का प्रयास न करें। प्रेम प्रसंग को स्वीकार न करें। अपने बड़ों की बातों का सम्मान करें। उच्च तकनीकी ज्ञान को सीखने की सालसा जागृत होगी। व्यवसायी जातकों को मन लगाकर काम करना चाहिये। फर्जी और मिथ्या बातों में ध्यान न दें। जीवनसाथी से अनबन हो तो उसे आपस में ही सुलझा लें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको बेहतर अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। बातचीत के माध्यम से पुराने विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को व्यापार में ऊँची छलांग लगाने का मौका मिलेगा। नकदी की समस्या को इस सप्ताह सुलझा सकते हैं। अपने काम का विस्तार देने के लिये नयी रणनीति बनायेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। आप पूरी मेहनत और एकाग्रता के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। निराशाजनक विचार आयेंगे। आपसी विश्वास में कमी रहेगी। विवादों में अपने आप को शामिल न करें। सम्पत्ति विवाद गहरा सकते हैं। किसी को धन उधार देने से बचें। महिलाओं को हार्मोनल बदलाव की समस्या होने की आशंका रहेगी। युवाओं को अपनी शिक्षा और करियर के प्रति गम्भीर रहने की सलाह दी जाती है। लवमेट्स के मध्य विवाद हो सकता है। सप्ताह अन्त में बदनामी होने की भी आशंका रहेगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल

परिवार को काफी महत्व देंगे। कई दिनों से व्यस्तता के कारण परिवार को समय देने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ सरकारी काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत होगा। सन्तान की गतिविधियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अपनी योग्यता का सही उपयोग करेंगे। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कारोबार में लापरवाही करना उचित नहीं है। बच्चों की परवरिश को लेकर अतिरिक्त ध्यान दें। विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भविष्य को लेकर आशंकित रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। मौसम का दुष्प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सम्मान प्राप्त होगा। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। विवादित मुद्दों को सुलझाने में सफलता नहीं मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्थावान रहेंगे। नैतिकता और सैद्धांतिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। शेयर मार्केट और जोखिम भरे निवेश बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यवहारिक निर्णय लेना हित में होगा। मित्रों से कठिन समय में सहायता मिलेगी। परिजनों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। गैरजरूरी खर्चों को नियन्त्रित करना आपके हित में होगा। महिला जातक मूडस्विंग होने के कारण विचलित हो सकती हैं। जिन लोगों से मतभेद हो उन्हें अपनी योजनाओं से दूर रखें। मन के विरुद्ध कोई काम न करें। पुरानी नकारात्मक यादें ताजा हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी खर्चे इस सप्ताह बढ़ सकते हैं। फेफड़ों में कुछ समस्या हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों से मनमुटाव हो सकता है। लोग मनोबल गिराने का प्रयास कर सकते हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल

लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पूरा सप्ताह आप व्यस्त रहेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। अपने ज्ञान और बुद्धि के बल पर प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। व्यापार में आपका उत्पादन बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको नयी जॉब के प्रपोज़ल भी मिल सकते हैं। परिवार में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। धार्मिक और शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। सन्तान को लेकर चिन्ता दूर होगी। घर में धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिये। आपकी भावुकता का कोई गलत लाभ न उठा ले इसका ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि सम्भव हो अनावश्यक यात्रा न करें। अत्यधिक क्रोध आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं होगा। घर में नकारात्मक वातावरण हो सकता है। जिद्दी स्वभाव को त्यागना होगा। परिस्थितियों को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझा लें।

Weekly Horoscope 28 July to 3 August 2024, साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2024

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version