Weekly Horoscope : मेष से मीन तक 23 जून से 29 जून 2024 का राशिफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weekly Horoscope : 23 June 2024 to 29 June 2024 | साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

यह सप्ताह काफी शुभ रहेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कारोबार में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त कर लेंगे। करियर सम्बन्धी उलझनों से आपको छुटकारा मिलने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। नये तरीके से आप अपने काम को शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। वैवाहिक जीवन रोमान्टिक रहेगा। नव विवाहित जोड़े फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप साहित्य और लेखन आदि में भी पर्याप्त रुचि ले सकते हैं। रविवार को परिवार के साथ घूमने का विचार बन सकता है। पारिवारिक लोग अच्छा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको लोग गलत समझ सकते हैं। आपको यह समझना होगा की आपसे लोग क्यों नाराज हो रहे हैं। विपरीत लिङ्ग के लोगों के साथ आप कुछ ज्यादा ही घुल मिल सकते हैं। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपनी बातों और विचारों को लेकर किसी पर दबाव न बनायें। शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। घर के बड़े-बुजुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखें। सप्ताह के अन्त में आपको खर्चों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपने काम को लेकर काफी समर्पित रहेंगे। विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट इस सप्ताह मिल सकता है। सहकर्मियों से आपको काफी समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। अधिकारियों की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। सप्ताह के अन्त में मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। मन में किसी अज्ञात समस्या को लेकर भय रहेगा। आपको यथार्थवादी होना ही होगा। नया घर बनवा रहे हैं, तो उसको लेकर भागदौड़ ज्यादा करनी होगी। ऑफिस का माहौल सामान्य ही रहेगा। यदि आपको पेट में गैस या एसिडिटी जैसी कुछ समस्या महसूस होती है, तो चिकित्सकीय परामर्श लेने में न चूकें। विवाहेतर प्रेम सम्बन्धों को लेकर अजीब सी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको नींद में कमी जैसी समस्याओं से बचना चाहिये।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। स्वग्रही बुध के कारण मीडिया से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। किसी शुभ समाचार मिलने से जीवन में नयी उमङ्ग का सञ्चार होगा। आपको अनुशासित होकर कार्य करना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपके नये मित्र बन सकते हैं। आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। अपने मन पर नियन्त्रण रखें। बजट को ध्यान रखते हुये ही भविष्य को लेकर कार्य योजना बनायें। ज्यादा दिखावे के चक्कर में न रहें। कोई अपना व्यक्ति आपके विश्वास को खण्डित कर सकता है। आप मोह के वशीभूत हो कोई बड़ा अवसर खो सकते हैं। परिवार में कलह और क्लेश भी सम्भव है। आप वो काम कर सकते हैं, जो शायद आपको पसन्द न हो। वायरल संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। आपको इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। इस सप्ताह आपको रुचि के अनुसार अपने काम को चुनने का अवसर मिलेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। इसीलिये निश्चिन्त होकर रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भोग और विलासिता वाली जीवनशैली के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। अविवाहित युवाओं को नये प्रेम-प्रसंग के अवसर मिल सकते हैं। यह सप्ताह कारोबार के लिये भी काफी अच्छा रहेगा। अड़ियल स्वभाव के कारण कुछ लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। दूसरों की पसन्द या नापसन्द देखकर ही निर्णय लें। बेवजह की बातों में समय न खराब करें। पिछली कोई बुरी याद अचानक ताजा हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सन्तुलन भरा रवैया अपनायें। आप बिना विचार के कोई काम न करें, क्योंकि इसके कारण आपको स्वयं ही थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मशीनों के प्रयोग के दौरान सावधानी रखनी चाहिये। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें। निकटस्थ सम्बन्धियों से अपने रिश्ते अच्छे रखें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

आपको पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नयी जॉब के अवसर मिलेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। उत्तम और व्यवस्थित जीवनशैली के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। यह सप्ताह आपके लिये उत्तम रहने वाला है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। कोई नजदीकी व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। मित्रों के साथमतभेद दोबारा उभर सकते हैं। सप्ताहान्त में निजी रिश्तों में विश्वास की कमी हो सकती है। ज्यादा भागदौड़ के कारण थकान महसूस होगी। आलस्य और बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

सफलता अवश्य मिलेगी। आपके भीतर छुपी हुयी प्रतिभा सबके सामने आयेगी। आपको किसी उच्च पद पर प्रमोशन मिल सकता है। भूतकाल के अनुभवों का लाभ आपको मिल सकता है। विचारों में सन्तुलन बनाकर रखें। होटल कारोबारियों के लिये सप्ताह काफी शुभ है। बन्द पड़े हुये कार्य अचानक से शुरू हो सकते हैं। पिता से परामर्श और आशीर्वाद लेना आपके लिये हितकर होगा। कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। शुरुआत थोड़ी सामान्य रहेगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ उदास हो सकते हैं। अफवाहों पर ज्यादा ध्यान न दें। अपने कार्यों को शान्तिपूर्वक पूरा करें। धन सम्बन्धित मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी आवश्यक है। शनि के प्रभाव से शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है। महिलाओं को माहवारी सम्बन्धी परेशानियों को गम्भीरता से लेना चाहिये। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

धार्मिक यात्राओं के लिये निकल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह अच्छा रहेगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने का प्रयास करें। इससे आपके आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। उत्तम वस्त्र और आभूषणों पर धन खर्च करेंगे। सोशल मीडिया में अपने भावों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। लोग आपकी काफी प्रशन्सा भी करेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिये। अपने मन को भटकने न दें। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों से जुड़े मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। नया व्यापार और नौकरी शुरू की हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लक्ष्यों से आपका ध्यान भटक सकता है। योजनाओं को सही समय पर शुरू करने में परेशानी आयेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विवाह योग्य युवाओं को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश मिल सकता है। किसी समारोह में जाने का विचार बना सकते हैं। बहुप्रतीक्षित कार्यों को काफी अच्छी तरह से पूरा कर लेंगे। विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बनायेंगे। आपकी लोकप्रियता और साख में वृद्धि होगी। आपको अनुशासित व्यवहार के कारण लाभ प्राप्त होगा। उधार से दूर रहना चाहिये। सन्तान के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। मौसमी बीमारियों के कारण आपको परेशानी आयेगी। स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। होटल कारोबार में कुछ बाधा आ सकती है। बदलते मौसम के कारण आपको परेशानी होगी। इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। अनजान लोगों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह शुभ सिद्ध होगा। धन संबंधी कमजोरी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। धन का आगमन सुगमता से होगा। युवाओं को नौकरी के शानदार अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बितायेंगे। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। विदेश यात्रा से उत्तम लाभ होगा। समय का भरपूर सदुपयोग करने का प्रयास करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। योजनाओं को अच्छी तरह से क्रियान्वित कर पायेंगे। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने प्रदर्शन की चिन्ता रहेगी। आपकी कुछ गुप्त बातें लोगों के सामने आ सकती है। अनजान लोगों के साथ लेन-देन में सावधानी रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के गुमने का भय रहेगा। अहंकार से आपको बचना चाहिये। पुराने ऋण को लेकर परेशान हो सकता है।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

कारोबार में आपके द्वारा लिये गये निर्णयों से लाभ होगा। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह नये मौके खोल सकता है। नयी योजनाओं को बनाने के लिये यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपनी कार्यशैली में व्यापक बदलाव कर सकते हैं। सप्ताह के अन्त में परिजनों के साथ कहीं डिनर पर जा सकते हैं। इससे परिवार के बीच स्नेह भाव बढ़ेगा। अपने विचारों में लचीलापन रखें। शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। कानूनी मामलों को लेकर आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आपको भावुक होने के बजाय व्यवहारिक होकर काम करना चाहिये। विदेश यात्रा में परेशानी आ सकती है। बीमारियों पर धन खर्च हो सकता है। भाई-बहन को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

युवाओं को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। जीवनशैली को संयमित रखना आपके लिये बेहद आवश्यक है। इससे आपको स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों का समाधान मिल जायेगा। सन्तान को करियर में उन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में अच्छा लाभ होने से मन उत्साहित रहेगा। विद्यार्थी अध्ययन में काफी रुचि लेने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। सम्भव है की आप जिससे प्रेम करते हैं, उसे से आपका विवाह तय हो जाये। बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। अपनी कार्यशैली पर किसी के कहने पर शंका न करें। आप कई बार स्वार्थी होकर दूसरों को नुकसान पहुँचाने की सोच सकते हैं। व्यवसाय में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। आप सकारात्मक रहें और दूसरों को भी रहने की सलाह दें। किसी भी बात को खींचने से आपको नुकसान होगा। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध थोड़े कड़वे हो सकते हैं। धन की कमी के कारण आपके काम प्रभावित होंगे। लोहे के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

आपकी इनकम बढ़ सकती है। पुराने निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। आप कुछ बड़ा करने का प्लान बना सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की लोग प्रशन्सा करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और इन्टरनेट गेमिंग पर आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। सेहत को लेकर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अल्सर और गैस के रोगियों को स्वास्थ्य का सतर्क रहना चाहिये। आपके पारिवारिक मामलों में दूसरे व्यक्तियों के हस्तक्षेप को न होने दें। सप्ताह मध्य में कलह-क्लेश का वातावरण हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। गरिष्ठ और बाहरी भोजन करने से बचें। आप गलत बातों में अधिक ध्यान देंगे। मन में शंका का भाव आपके रिश्तों को भी प्रभावित करेगा। (Weekly Horoscope)

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version