Weekly Horoscope : 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024 का साप्ताहिक राशिफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weekly Horoscope : 21 July 2024 to 27 July 2024 | साप्ताहिक राशिफल 21 जुलाई से 27 जुलाई 2024, जानें इस हफ्ते का अपना राशिफल।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

बिजनेस में आप अपने हिसाब-किताब को पारदर्शी रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति के माध्यम से आपको बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। अपनों के बीच समय बिताने में आपको आसानी होगी। नौकरीपेशा लोगों का स्थानान्तरण हो सकता है। मित्रों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी मुश्किल कार्य में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन्हें अपना काम निष्ठावान तरीके से करना चाहिये। सन्तान की उन्नति से गर्व की अनुभूति होगी। घर का नवीनीकरण कार्य करवा सकते हैं। लीवर में कुछ परेशानी हो सकती है। आपको आराम अवश्य करना चाहिये। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। घर में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं किन्तु ध्यान रखें की आपके परिजनों को असुविधा न होने दें। धन को लेकर वादविवाद हो सकता है। विवाह सुख में कमी आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रहेगी। गूढ़ विषयों में आप रुचि ले सकते हैं। किसी का विरोध खुलकर न करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

आपको शानदार लाभ मिलेगा। नव-दम्पति को सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। करियर में नये अवसर दृष्टिगोचर होंगे। अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। सगे-सम्बन्धियों के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। प्रैक्टिकल होकर आपको निर्णय लेने होंगे। नया वाहन क्रय कर सकते हैं। किसी बड़ी कम्पनी से आपको जॉब ऑफर हो सकती है। करियर में नये अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों को ग्राहकों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपका क्रोध आपके लिये ही हानिकारक हो सकता है। नेटवर्किंग से जुड़े लोगों को सोच-विचारकर ही लोगों से सम्पर्क बढ़ान चाहिये। विपरीत लिंगी मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गलत आदतों और गलत संगत से दूर रहें। घर के बुजुर्गों से अवहेलना मिल सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

कोई बड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। युवा जातकों को नयी नौकरी के लिये इंटरव्यू का मौका मिल सकता है। आपके द्वारा सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। बुध की उत्तम स्थिति आपको व्यापार में विस्तार का भी अवसर प्रदान कर सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। किसी जरूरतमन्द मित्र की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस कारण से आपको लोग बहुत भला व्यक्ति समझेंगे। कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखें। किसी बाहरी व्यक्ति को निजी बातों और मामलों में घुसने न दें। बदलते मौसम के कारण आपको खांसी और जुकाम हो सकता है। माइग्रेन और सिरदर्द आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। पिताजी के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई नया काम शुरू करें। ज्यादा भाग्यवादी होना इस समय आपके लिये बहुत हितकर नहीं है। बिना मांगे सलाह देने से बचें। छात्रों को इस दौरान बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिये भाग्यशाली रहेगा। मानसिक रूप से काफी सुकून महसूस करेंगे। जो भी काम शुरू करेंगे उसे अंजाम तक अवश्य पहुंचायेंगे। सामाजिक कार्य करने की आपमें इच्छा जागृत होगी। आपको विभिन्न सस्थानों से सम्मान और प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। किसी बड़े अनुबन्ध पर आप हस्ताक्षर भी कर सकते हैं। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम इस सप्ताह आपको मिलेगा। साझेदारी में किये जा रहे व्यापार से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ सुखद समय बितायेंगे। किसी को भी अपने राज की बातें न बतायें। रिश्तों में कड़वाहट आ गयी हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें आपको कामयाबी मिलेगी। बुधवार गलतफहमी के कारण जीवनसाथी कुछ नाराज हो सकता है। शत्रु और विरोधी आपसे ईर्ष्या वश आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। इसलिये सभी पक्षों पर सीधी नजर बनाये रखें। लोगों पर अपनी बातों को मनवाने को लेकर दबाव न बनायें। किसी अप्रिय व्यक्ति से मिलना पड़ सकता है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

कारोबारी नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। आपको सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। मित्रों के साथ पारिवारिक मिलन समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शेयर मार्केट से आपको धन कमाने का अवसर मिलेगा। आपको शुभचिंतकों से सलाह अवसर लेनी चाहिये। कारोबार और नौकरी दोनों ही जगह आपके ऊपर स्वयं को सिद्ध करने का दबाव रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी धीमी रहेगी। हो सकता है की कोई भी काम आपके मन के अनुसार न हो। लेकिन आप रास्ता अवश्य खोज लेंगे। आय के साथ-साथ खर्चे भी लगे ही रहेंगे। हांथों-पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। उच्चाधिकारी आपको कोई मुश्किल काम सौंप सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा रखेंगे लेकिन वो आपको अपेक्षाकृत रूप से कम ही मिलेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन काफी सन्तुलित रहेगा। विदेशी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिये सप्ताह काफी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपसे वरिष्ठ लोग आपकी काफी मदद करेंगे। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर हो जायेंगे। शनिवार को किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। कला और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर खराब हो सकती है। परिवार में क्लेश का माहौल हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से आप थोड़ा दुखी हो सकते हैं। यदि किसी लम्बी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन का मेन्टीनेन्स अवश्य करवा लें। सप्ताह का ज्यादातर समय परिस्थितियों को सम्भालने में व्यय हो सकता है। यदि किसी बड़े व्यवसाय में प्रवेश करना चाहते हैं तो आपको काफी सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिये विशेष शुभदायी रहेगी। धर्म-कर्म में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वयं को सही साबित करने का अवसर आपको मिलेगा। आपकी यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन काफी सन्तोषप्रद रहेगा। पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।उधार धन के लेन-देन से आपको नुकसान हो सकता है।कानूनी जटिलताओं के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है। शिक्षा सम्बन्धी रुकावटों के कारण परेशानी आ सकती है। जीवन में कटु अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है। जिनसे आप मदद की उम्मीद रखेंगे वो ऐनवक्त पर आपको धोखा दे सकते हैं। शरीर में बोझ और थकावट रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

आपका बिजनेस काफी अच्छा चलेगा। शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विचारशीलता का लाभ उठा पायेंगे। मेहनत रंग लायेगी। कारोबार में आपको बिना वजह धन नहीं खर्च करना चाहिये। आपनी आंतरिक योग्यता में निखार आयेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद है तो उसे दूर करने के लिये ये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। मीडिया से जुड़े लोगों को स्टार बनने का मौका भी मिल सकता है।उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के नाम पर दिखावा न करें। सूझबूझ में कमी के कारण बात भी उलझ सकती है। अनमने ढंग से कोई काम न करें। शारीरिक कष्ट के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जोखिम भरे निवेश करते समय थोड़ी सावधानी रखें। आपको अपना काम विस्तार करने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है। पुरानी नकारात्मक बात अचानक से मन में कौंध सकती है। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा धैर्य बनाये रखना होगा।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल जुलाई 2024 | Monthly Horoscope July 2024 | Masik Rashifal July 2024

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धन आगमन के नये स्तोत्र विकसित होंगे। आपको कुछ उपहार भी आपको मिल सकते हैं। सभी कार्य सरलता और सुगमता से पूरे हो जायेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर आप धन खर्च करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सन्तान के करियर में आ रही बाधा दूर होगी। सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। मन में अनावश्यक चिन्ता का भाव रहेगा। वायु विकार के कारण टांगों में दर्द हो सकता है। ठंडे खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन न करें। थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। शंकालु प्रवृत्ति के कारण जीवनसाथी नाराज रहेगा।खुले विचारों को अपनाएं। दिखावे से आपको बचना चाहिये।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। प्रसन्नता का वातावरण आपके परिवार में रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। विवाह आदि को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। शुभचिन्तकों की सलाह पर अमल अवश्य करें। लाभ कमाने के नये अवसर मिलेंगे। काम का बोझ काफी अधिक रहेगा। लोग आपके ऊपर अपने विचारों को लादने का प्रयास करेंगे। लेकिन आपको किसी के प्रभाव में नहीं आना चाहिये। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। मंगलवार और बुधवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण बुखार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी करीबी के साथ टकराव बढ़ सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

बौद्धिक सूझबूझ में वृद्धि होगी। नजदीकी सम्बन्धों का लाभ उठायेंगे। आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। अपनी कार्यक्षमता का कुशल उपयोग करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। यह सप्ताह आपको सुख देगा और आपकी प्रतिभा को विस्तार मिलेगा। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता से आपको नुकसान होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। काम का बोझ बहुत ज्यादा रहेगा। आपको कई स्तोत्रों से धन प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये। स्वास्थ्य की समस्या परेशान कर सकती है। काल्पनिक बातों से आपको दूर रहें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में आपको आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन के निवेश को लेकर नयी योजना बना सकते हैं। उलझनों को आप सुलझाने में आपको आसानी होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा आपको मार्गदर्शन मिलेगा। जॉब के नये अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों और सीनियर्स के बीच अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार में अशांति का भाव रहेगा। पुराना कर्जा लौटाना पड़ सकता है। यौन सम्बन्धों को लेकर थोड़े उदास रहेंगे। स्वजनों से मतभेद हो सकते हैं। बॉस की नजरों में अपनी छवि अच्छी रखें। लोग आपके सद्गुणों के बजाय कमजोरियों को ज्यादा रेखांकित करेंगे। मांसपेशियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है। ससुराल पक्ष की आपको चिन्ता रहेगी।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now