Weekly Horoscope 12 May to 18 May 2024 | साप्ताहिक राशिफल 12 मई से 18 मई 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weekly Horoscope 12 May to 18 May 2024 | साप्ताहिक राशिफल 12 मई से 18 मई 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ने वाले हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी प्रतिभा को रचनात्मक कार्यों में लगायें। अपने लक्ष्य और प्राथमिकताओं को हमेशा अग्रणी रखें। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कुटिलता और बुद्धिमत्ता से उच्च पद प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। फिल्म क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिये सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोग किसी नये काम में निवेश कर सकते हैं। सप्ताहान्त आपके लिये बहुत शुभ रहने वाला है। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मियों और वरिष्ठ जनों से तीखी बहस हो सकती है। भावनाओं में लिये गये निर्णयों से आपको हानि होगी। कुछ अवाञ्छनीय खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश प्रेम सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं है। विपरीत परिस्थितियों को लेकर तैयार रहें। गर्मी के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सप्ताह मध्य में जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सूर्य का राशि में प्रवेश आत्मविश्वास बढ़ायेगा। सम्पत्ति विवादों का निपटारा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव कम होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना बढ़ेगी। इस सप्ताह आप काम के साथ ही आराम को भी काफी महत्व देंगे। जिसके कारण पुरानी बीमारी से भी आपको राहत मिल सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दैनिक वेतनभोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। विदेश में नौकरी के इच्छुक लोगों के लिये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। सरकारी मामले थोड़े प्रयास के बाद सुलझ सकते हैं। आप कुछ क्षुब्ध हो सकते हैं। विरोधी इस सप्ताह आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। महिलाओं को थायराइड से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिये। मौसमी बदलाव अथवा प्रदूषण के कारण आँखों में परेशानी हो सकती है। खानपान में शुद्धि का ध्यान रखें वरना पेट में संक्रमण होने की सम्भावना बन सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह के सभी दिन काफी शुभ सिद्ध होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग्य का भरपूर साथ मिलने से चमत्कारिक सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये समय बहुत अच्छा है। आप धन बचाने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। भविष्य की योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में आशातीत लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह का प्रारम्भिक भाग आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान बने रहेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। थोक विक्रेताओं की आय बढ़ने के अच्छे योग हैं। इस सप्ताह गुस्से में आकर कोई प्रतिक्रिया न दें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ेगा। सप्ताह मध्य में आप अपने काम से हटकर दूसरी गतिविधियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। राहू और मंगल के कारण धन की उधारी से आपको परेशानी हो सकती है। किसी के साथ कपटपूर्ण व्यवहार करना आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर तीखी नोंक-झोंक हो सकती है। आलस्य के कारण आप महत्वपूर्ण अवसर चूक सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोग अपने काम से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पार्टनरशिप को लेकर योजना बना सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। अल्प प्रयासों से ही आपके काम बन जायेंगे। सप्ताह मध्य में शुक्र के कृतिका नक्षत्र में प्रवेश से नयी सम्पत्ति खरीदने में सफलता मिल सकती है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आय में वृद्धि होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में जो लोग आपके प्रतिकूल से वे आपके अनुकूल हो सकते हैं। इस सप्ताह प्रेमी जन का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। परिजनों की अपेक्षा के विपरीत कार्य करने से बहसबाजी हो सकती है। किसी की भी बातों पर तुरन्त विश्वास न करें। शत्रुओं के व्यवहार पर नजर बनाकर रखें। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें वरना वो लम्बे समय के लिये अटक सकता है। विदेश यात्रा को लेकर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अजनबी लोगों से ज्यादा मेलजोल बढ़ाना ठीक नहीं है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को काफी लाभ हो सकता है। काम की अधिकता के बावजूद आप आनन्द में रहेंगे। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। पूरे सप्ताह आप उमंग-उत्साह से भरपूर रहेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद बना रहेगा। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। मंगलवार को सूर्य के वृषभ प्रवेश के बाद आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर विचार कर सकते हैं। शनिवार का दिन छुट्टी मनाने के लिये या घूमने के लिये चुन सकते हैं। इस सप्ताह पूर्व में की गयी गलती के कारण मन में आत्मग्लानि का भाव रहेगा। सोमवार को स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। गर्मी बढ़ने से डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इसीलिये मौसमी फलों व जल का अधिकाधिक सेवन करें। अपनी बातों को लेकर अड़ियल होने से बचें। दूसरों के विचारों को सम्मान अवश्य दें। जीवनसाथी समय न दे पाने के कारण आपके प्रति कुछ कठोर वचन बोल सकता है। किन्तु आपको ऐसी स्थितियों को काफी परिपक्वता से सम्भालना होगा। ध्यान और मेडिटेशन को समय देने से आपका मन शान्त रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पूरे सप्ताह आप किसी आगामी योजना को लेकर उत्साह से भरपूर रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। आपकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। किसी सामाजिक संस्था में आप दान कर सकते हैं। धर्म-कर्म को लेकर अरुचि दूर होगी। आप शोध कार्यों की तरफ काफी ज्यादा आकर्षित रहेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को उच्च स्तरीय पुरस्कार भी मिल सकता है। आप दिखावे के प्रयास में अपना नुकसान करवा सकते हैं। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो दवाइयाँ सही समय पर लें और चिकित्सकीय परामर्श अवश्य ले लें। अति आत्मविश्वास के कारण कारोबार में हानि उठानी पड़ सकती है। कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को व्यवसाय में कुछ परेशानी होगी। व्यर्थ की चिन्ताओं में समय बर्बाद न करें। मुँह में पड़ रहे छालों के कारण परेशान हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों से डाँट खानी पड़ेगी।

तुला साप्ताहिक राशिफल

परिवार को काफी महत्व देंगे। सिनेमा और बहुप्रतीक्षित वेबसीरीज आदि को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपने काम और लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने से परिणाम अपेक्षानुसार प्राप्त होंगे। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। शत्रुओं को आसानी से पराजित कर लेंगे। समाज में आपकी छवि बहुत अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सफलता मिल सकती है। धर्म-शास्त्रों के अध्ययन की रुचि जागृत होगी। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का निवारण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। जॉब में बदलाव को लेकर आपके मन में जो दुविधा थी वह दूर हो सकती है। यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह सप्ताह इसके लिये अनुकूल नहीं है। विदेश में रहने वाले जातकों का मन स्वदेश लौटने का हो सकता है। किसी के दबाव और बहकावे में आकर काम न करें। इस सप्ताह आप अपने खर्चे और बैंक-बैलेन्स को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचें। नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

नये तरीके से काम शुरू करना पसन्द करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। फाइनेन्स की समस्या दूर होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके स्वभाव में विनम्रता रहेगी। जीवनसाथी को शॉपिंग और घुमाने के लिये लेकर जा सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। आपके कार्यों की लोग प्रशन्सा करेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों में अच्छा धन कमा सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपकी दिनचर्या इस सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाली है। इसके बावजूद आप मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। गलत तरीके से धन कमाने से आपको बचना चाहिये। माँसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर निर्णय लेने में कुछ असमन्जस जैसी स्थिति का सामना करेंगे। उच्च पदों पर बैठे लोगों को तनाव हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी काम में कामचोरी करेंगे इससे निजी उद्यमियों को परेशानी होगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव की स्थिति हो सकती है। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्व करें।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

धनु साप्ताहिक राशिफल

धार्मिक कार्यों में आप विशेष रुचि लेने वाले हैं। यह सप्ताह आपके लिये आमतौर पर सर्वथा अनुकूल रहने वाला है। उच्च शिक्षा को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। गणमान्य व्यक्तियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। रुका हुआ सरकारी काम इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है। आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह शुभ रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। किसी बात को लेकर आप मित्रों से दुखी हो सकते हैं। अकारण लोगों से विवाद न करें। नयी तकनीक के प्रयोग में असुविधा होगी। कामकाज ज्यादा होने से थकावट होगी। प्रेमियों को आपस में सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। वर्तमान परिस्थितियों को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

धन लाभ प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियों का निवारण हो सकता है। होलसेल के व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी। आप एकान्त और आराम से समय बिताने का प्रयास करेंगे। सामाजिक संगठनों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। सूर्य के राशि परिवर्तन होने से आप किसी गूढ़ विषय का अध्ययन प्रारम्भ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आप लोकप्रिय भी हो सकते हैं। रात में देर तक जागने से पाचन तन्त्र प्रभावित हो सकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। क्रोध के कारण आपके सम्बन्ध बिगड़ने की आशंका है। शुगर के रोगियों को खानपान और व्यायाम पर विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपके जिद्दी और अड़ियलपूर्ण रवैये घर में कलह हो सकती है। मन में उद्विग्नता और अज्ञात भय घर कर सकता है। वैवाहिक सुख में कुछ न्यूनता रहेगी। सप्ताह मध्य में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन गृहकलह की स्थितियाँ निर्मित करवा सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आपका मान-सम्मान होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर वैचारिक मतभेद दूर होंगे। विरोधियों से सुलह करने के लिये ये सप्ताह बेहद शुभ है। सन्तान की उपलब्धियों से हर्षित रहेंगे। आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। पिता की सलाह लेने से व्यवसाय में आपको लाभ होगा। वकीलों और शिक्षकों के लिये सप्ताह अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन रोमान्टिक रहेगा। नया कारोबार शुरू करने में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपकी गलत बयानबाजी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। महिलाओं को मासिक धर्म सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साफ-सफाई और खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। घुटनों और जोड़ों में समस्या बढ़ सकती है। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भविष्य में बड़ा नुकसान करा सकती है। फर्जी फोन काल्स से सावधान रहें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

पूरा सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। नव विवाहित जोड़े फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। आप अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। घर के इन्टीरियर में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। अध्यात्मिक चिन्तन में आपका मन लगेगा। लोग आपकी बातों से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार से जुड़ी परेशानियाँ हल हो सकती है। ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है। आपको निश्चित अन्तराल के बाद चेकअप कराते रहना चाहिये। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिन्ता रहेगी। भावी योजनाओं को लेकर थोड़े शंका में रहेंगे। काम के दबाव के कारण आपको थकान होगी। रविवार को वायरल बुखार और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version