Saptahik Rashifal साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025: इस सप्ताह किन राशियों को बड़े मौके मिलने वाले हैं। किनकी समस्या दूर होगी। आइए यहां जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल सोमवार 10 फरवरी 2025 से रविवार 16 फरवरी 2025 के बारे में। (Weekly Horoscope 10 February to 16 February 2025)।
मेष साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Aries Weekly Horoscope)
आपके सप्ताह की शुरुआत ही शुभ रहेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। यह सप्ताह अध्ययन के दृष्टिकोण से बहुत शानदार है। घर की जरूरतों का विशेष ध्यान रखेंगे।
बच्चों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। गुरु के मार्गी प्रभाव के कारण आप नये विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे।
नया काम शुरू करने के लिये मित्रों का सहयोग मिलेगा। अटके हुये काम व्यवस्थित होते जायेंगे। शनिवार को कार्यक्षेत्र से छुट्टी मिल सकती है।
आपके काम रुक सकते हैं। प्रेमी जन पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें। अपनी गलत आदतों पर नियन्त्रण प्राप्त करने का प्रयास करें।
कुछ करीबी लोग आपसे विश्वासघात कर सकते हैं। इसीलिये आपको विशेष रूप से सावधान रखना चाहिये। छोटे उद्योगों में बड़ा निवेश करने से पहले थोड़ी जाँच-परख कर लें। पेटदर्द की शिकायत होगी। सेहत की दिक्कतों को हल्के में न लें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह बुध की शुभ स्थिति के कारण कारोबार को लेकर जररी बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।
विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश लेंगे। आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी।
शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट से धन लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होती रहेंगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
आपका गुप्त रहस्य उजागर हो सकता है। आपको आक्रामक व्यवहार के प्रदर्शन से बचना चाहिये। सप्ताहान्त में अपना समय बर्बाद न करें। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।
गलत लोगों की संगत से दूर रहें। सेहत को लेकर सावधान रहें। अस्थमा के रोगियों को थोड़ी समस्या हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य की चिन्ता रहेगी।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह कारोबार में धन लाभ होने से पुराने नुकसान की भरपायी कर लेंगे। मित्रों के साथ मतभेद दूर कर लेंगे। आप अपनी दिनचर्या और आहार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं।
सप्ताह की शुरुआत सुखद रहने वाली है। आप सबकी प्रशंसा करेंगे जिसके कारण लोग आपको बहुत पसन्द करेंगे। कार्यक्षेत्र में सब आपके नजदीक रहना पसन्द करेंगे। पुरुष जातकों से युवतियाँ आकर्षित होंगी।
आप भी रोमान्टिक विचारों में खोये रहेंगे। अपनी स्क्लिस में सुधार लाने के लिये ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश कर सकते हैं।
बेरोजगार युवाओं को नौकरी की चिन्ता रहेगी। जोड़ों में दर्द की शिकायत रहेगी। अनावश्यक विचारों के कारण आप उत्तम अवसरों को चूक सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
जीवनसाथी के विचारों से आप कई बार असहमत रहते हैं। लेकिन उनका अपमान करने से बचें। आप नयी विचारधाराओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं और उनको अपनाने में भी आप जल्दबाजी करेंगे। जीवनसाथी आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लगातार मौके मिलते रहेंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
अपने लक्ष्यों को पहली प्राथमिकता में रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिये यह सप्ताह अत्यन्त शुभ है। गुरु के मार्गी होने से छात्रों को परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। परिजनों के साथ आप अच्छा समय बिताना पसन्द करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है।
अनावश्यक वाद-विवाद सामने आ सकते हैं। रविवार को आपका मन कुछ अशान्त हो सकता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से आप कुछ व्यथित हो सकते हैं। हालाँकि आप इनसे निपटने में सक्षम रहने वाले हैं।
बेवजह की यात्राओं से बचें। लेन-देन के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। नये सम्पर्क वाले लोगों पर अधिक विश्वास न करें। अचल सम्पत्ति की खरीदारी में सावधानी रखनी आवश्यक होगी। शत्रुओं को लेकर मन में अज्ञात भय रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा सम्बन्ध रखें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Leo Weekly Horoscope)
आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से आपकी आय में वृद्धि होगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ध्यान देंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकते हैं।
बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी व्यापार को लेकर योजना बना सकते हैं।
अल्प प्रयास से कठिन काम सिद्ध हो जायेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में सावधानी रखें। कारोबार में कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं।
पिता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। किसी कारणवश मतभेद खुलकर सामने आ सकते हैं। परिजनों की जरूरतों का सम्मान करें। साझेदारी वाले व्यवसाय में अधिक प्रयोग करने से बचें। दाम्पत्य जीवन में कमी का अनुभव कर सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Virgo Weekly Horoscope)
आपके सप्ताह की शुरुआत आपके लिये बेहद शुभ रहेगी। नया कारोबार आप इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी मधुर रहने वाला है। आपकी जीवनशैली सन्तुलित रहेगी।
सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। घर के किसी छोटे सदस्य को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। धन कमाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। छात्रों को जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।
दूसरों के दबाव में आकर अपने काम को प्रभावित न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। मंगलवार को राशि स्वामी के शनि की राशि में आने से सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। कठोर भाषा बोलने से बचें।
नजदीकी लोग भी नाराज हो सकते हैं। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। अपने सहायक लोगों पर अविश्वास करना उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: तुला राशि के लिए कैसा रहेगा नए साल में शनि गोचर का असर?
तुला साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Tula Saptahik Rashifal)
आपको करियर में शुभ परिणाम देगा। रिश्तेदारों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से आप महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति पर आप भारी पड़ेंगे।
अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। सामाजिक संस्था से पुरस्कार भी प्राप्त हो सकता है। अपने समय का सदुपयोग करेंगे।
मित्रों का उत्तम सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन काफी सौहार्दपूर्ण रहने वाला है। भौतिक सुख और विलासिता पर आप धन खर्च कर सकते हैं।
धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिजन का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। आपकी प्रिय वस्तु गुम हो सकती है। सेहत को लेकर जागरूक रहें।
सर्वाइकल और कन्धों में दर्द की शिकायत होने की आशंका है। योग- व्यायाम करने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। सप्ताहान्त में जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आपको कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिये।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Vrishchik Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस में आपको बड़ा काम दिया जा सकता है। भाग्य आपका भरपूर साथ देता रहेगा। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ जरूरी विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।
घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। शिक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बुधवार के बाद का समय बहुत शुभ है। इन्टरव्यू में सम्मिलित होना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। निवेश की दृष्टि से सप्ताह शुभ रहने वाला है।
महत्वाकांक्षाओं को लेकर स्वार्थी हो सकते हैं। आपको धन की बचत जरूर करनी चाहिये। आप अपने काम को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। महिलाओं को पोषक तत्वों की कमी के कारण दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण कार्यक्षेत्र में लोग आपके विरुद्ध राजनीति कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी न करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Dhanu Saptahik Rashifal)
जीवनसाथी के द्वारा आपको अच्छा व्यवहार देखने को मिलेगा। व्यापार में आपको नये निवेशक मिल सकते हैं। जिसका आप भरपूर आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये यह सप्ताह बहुत अच्छा है।
संसाधनों का अच्छा उपयोग कर लेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। घर पर किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। सप्ताहान्त में रुकी हुयी परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे।
आप थोड़ा विचलित हो सकते हैं। सोमवार को आप किसी मामले में उलझ सकते हैं। भाइयों और सगे-सम्बन्धियों से झगड़ा हो सकता है।
गलत जानकारियों के कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। तकनीकी उपकरणों में खराबी आ सकती है। सप्ताहान्त में सन्तान की वजह से आप कुछ परेशान रहेंगे।
मकर साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Makar Saptahik Rashifal)
आय में वृद्धि हो सकती है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे।
सहकर्मियों से सम्बन्ध मधुर रखें। नये रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको कारोबार की मार्केटिंग में अच्छी सफलता मिल सकती हैं।
जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय बितायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ रहने वाली है।
अपना समय बर्बाद करना उचित नहीं है। रक्तचाप के रोगियों को अपनी सेहत का काफी ध्यान रखना चाहिये। अपनी गलत आदतों पर नियन्त्रण करें। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। सप्ताह मध्य में आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। बाहर का तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये।
सप्ताहांत स्वास्थ्य के लिये शुभ नहीं है। गुरुवार को घर में किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी पर गुस्सा न करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Kumbh Saptahik Rashifal)
कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। बुध की अनुकूल स्थिति के कारण विद्यार्थियों के लिये समय अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी।
अधिकारी वर्ग आपकी मेहनत और योग्यता की प्रशंसा भी करेंगे। आपके सहज स्वभाव के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और रोमान्स बढ़ेगा।
अनुकूल शुक्र के कारण नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। विनिर्माण से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहतरीन है। पार्टनर्स के साथ चल रहे विवाद थम सकते हैं।
धन उधार लेन-देन के कारण कुछ समस्या हो सकती है। ऋण ले रहे हैं तो उसके लिये आवश्यक पेपरवर्क जरूर कर लें। खाँसी और जुकाम से ग्रसित हो सकते हैं।
अपनी कमियों का मूल्यांकन अवश्य करें। इस सप्ताह शेयर मार्केट में नुकसान करवा सकते हैं। आपके मनोबल पर भी इसका असर पड़ सकता है। रियल एस्टेट में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित नहीं है।
मीन साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 (Meen Saptahik Rashifal)
पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कला जगत से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह बहुत शुभ है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
अपने महत्वपूर्ण एसेट्स की सुरक्षा के लिये आप बीमा कवर ले सकते हैं। जॉब में आपकी लोग काफी सराहना करेंगे। पूरा सप्ताह आपको उत्तरोत्तर उन्नति के लिये प्रेरित करेगा।
लव लाइफ के लिये यह सप्ताह काफी भाग्यशाली है। युवा अपने क्रश के साथ समय बिता सकते हैं। सप्ताहान्त आपको धन लाभ के अवसर सुनिश्चित करायेगा।
कुछ लोग आपकी भावनाओं का निरादर करने का प्रयास करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपको कुछ भावनात्मक कष्ट पहुँचा सकती है। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को चोट-चपेट लग सकती है।
आपको भागदौड़ और मेहनत के कारण कभी-कभी थकान भी महसूस होगी। कामवासना के अतिरेक से बचें। इससे आपकी छवि पर भी अप्रत्यक्ष रूप से बुरा असर पड़ सकता है।