Weekly Horoscope : इस सप्ताह का राशिफल आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है। किन जातकों के बिगड़े काम बनने के साथ भाग्य खुलने वाला है, इसे जानने के लिए पढ़ें सोमवार 3 मार्च 2025 से रविवार 9 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal)।
मेष साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपका मनोबल और मजबूत होगा। राजनीति से जुड़े लोग बौद्धिक निर्णय ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी। बच्चे माता-पिता का आदर करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने घर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
महँगे सामान अथवा एक्सेसरीज के शौकीन रहेंगे। अपने सम्पर्क का अच्छा उपयोग कर पायेंगे। गुरुवार के बाद आपका कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आपका भाग्य खुलेगा।
पुराने कानूनी मामले पुनः जागृत होने की आशंका बन रही है। चिड़चिड़ेपन की वजह से दाम्पत्य सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। लोग आपकी उदारता का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।
किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। तनाव और डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बनते कार्यों में परेशानी आने की सम्भावना है।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह जमीन और सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में लाभ होगा। लोकोपकार के कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। प्रेम सम्बन्धों में भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं।
आप अपने सिद्धान्तों पर अडिग रहें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों पर बॉस प्रसन्न रहेंगे। लोग आपकी उदारता की प्रशंसा करेंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे।
आपका मन गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकता है। जोश में आकर गलत निर्णय न लें। घुटनों में थकावट महसूस हो सकती है। रियल एस्टेट सम्बन्धी कारोबार में कुछ परेशानियाँ होने के योग बन रहे हैं।
विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। किसी भी बात का बतंगण बनाने से उलझे मामले और बुरी तरह से उलझ सकते हैं। इसीलिये आपको क्रोध के कारण मामलों को खींचने से बचना चाहिये।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह व्यापार शुरू करने के लिये यह समय बहुत ही अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
शेयर मार्केट से आपको बड़ा लाभ मिलेगा। बिगड़े रिश्तों को आप दोबारा सहेजने में सफल होंगे। इस सप्ताह आपको बड़े भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ नया करने का उमंग और उत्साह रहेगा। लम्बी दूरी की यात्रा सम्भव है।
बड़े आर्थिक निवेश से पहले ठीक तरह से प्लानिंग और सभी पहलुओं पर सोच-विचारकर ही निर्णय लें। अचानक सामने आये खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। पाचन में थोड़ी कमजोरी होने के कारण बदहजमी और पेटदर्द की समस्या होगी। अपनी गुप्त योजनाओं को भी लीक कर सकते हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त होगा। घर के सदस्यों के साथ मतभेद दूर होंगे। युवाओं को करियर को लेकर बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
दिनचर्या इस सप्ताह विशेष रूप से अनुशासित रहने वाली है। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। लोगों की आपके प्रति भावना शुद्ध रहेगी। आपकी छवि एक समझदार और योग्य व्यक्ति के रूप में विकसित हो रही है। जॉब के अवसर मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। जीवनसाथी किसी बात पर आपके ऊपर गुस्सा कर सकते हैं। इस सप्ताह सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को इस सप्ताह पूरे करने का दबाव रहेगा।
आपको किसी अपमानजनक परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है। मन में प्रगतिशील विचार उमड़ सकते हैं। जिसके कारण से विद्रोही विचारधारा के प्रति लगाव कुछ बढ़ेगा। यात्रा के दौरान थोड़ी कठिनाई होगी।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Leo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह बहुत शुभ है। अपने व्यवहार में दूसरों की सलाह को मानते हुये कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। उच्च स्तर के लोगों के साथ आपका उठना-बैठना लगा रहेगा।
युवा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ बड़ा और नयी जॉब का प्रपोज़ल मिल सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिये नये साझेदार ढूँढ सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपकी पदोन्नति को लेकर योजना बनायेंगे।
सन्तान की पढ़ाई में आ रही बाधा दूर होगी। समस्याओं के निवारण के कारण तनावमुक्त महसूस करेंगे। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे उसे पूर्ण कर ही लेंगे।
तिरस्कार करना आपको भारी पड़ सकता है। विरोधी आपकी चुगली कर सकते हैं। पुराने ऋण परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अप्रसन्न हो सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। एक साथ कई काम न करें। यदि कुछ स्वास्थ्य समस्या है तो आपको चिकित्सीय परामर्श अवश्य ले लेना चाहिये।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Virgo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह पूंजी निवेश के पूर्व विद्वान लोगों की सलाह अवश्य ले लें। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड में निवेश से धन लाभ हो सकता है। जॉब में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे।
किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। पुरानी समस्याओं का निवारण होगा। आय-व्यय में सन्तुलन बना रहेगा। मन में नये-नये विचार जन्म लेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। किसी समस्या का निवारण होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। भाई-बहनों और मित्रों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। यह वीक करियर के लिये बेहतर होगा।
इस सप्ताह नकारात्मकता रहेगी। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में ज्यादा बहक सकते हैं। छोटी-मोटी बातों को लेकर परेशानी हो सकती है।
किसी की सफलता से आपके मन में द्वेष की भावना जन्म ले सकती है। बैंकिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। यदि कोई सामान खरीदते या बेचते हैं तो पक्के बिलों का प्रयोग करें। मौसमी बीमारियों को हल्के में न लें।
यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल मार्च 2025: ग्रहों की चाल में होगा उलटफेर, जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह माह
तुला साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Tula Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपको धन लाभ मिलेगा। किसी बड़ी कम्पनी में आप इन्टरव्यू दे सकते हैं। विवाह योग्य लड़कियों को उत्तम वर मिल सकता है। यदि करियर को लेकर नये विकल्प ढूँढ रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा है। प्रेमी जन का सहयोग आपको हर्षित करेगा।
इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिये अधीर रहेंगे। अपने सम्वाद कौशल के दम पर बड़ी व्यापारिक डील अपने नाम पर कर सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में नयी ताजगी भर सकती है। धार्मिक कार्यों में आप काफी समय देंगे। सप्ताह के अन्त में आप कहीं घूमने जा सकते हैं।
कुसंगति के कारण करीबियों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। अपने सम्पर्क का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। शिकायत करने के बजाय आपको अपनी कमियों पर गौर करना चाहिये। फाइनेन्स से जुड़े हुये मामलों को लेकर थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
अनावश्यक चतुराई न करें अन्यथा आपके सम्बन्ध प्रभावित होने की सम्भावना भी बन रही है। गलतफहमी के कारण आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। गैस और अपच से बचने के लिये अपनी खानपान की आदतों में बदलाव लायें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Vrishchik Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सन्तान की गतिविधियों से आपको गर्व की अनुभूति होगी। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन लाभ मिलेगा।
शुभ समाचार मिल सकते हैं। काफी दिनों से लम्बित पदोन्नति इस सप्ताह मिल सकती है। लघु उद्योगों को लेकर सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप किसी उलझे मामले को लेकर मध्यस्थता कर सकते हैं।
शारीरिक कष्ट हो सकता है। ससुराल पक्ष के हितों की चिन्ता रहेगी। काल्पनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पुराने सम्बन्धों में खटास आ सकती है। इसीलिये नापतौल कर आपको बातचीत करनी चाहिये।
व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों को लेकर समय बर्बाद न करें। कब्ज और गैस से प्रभावित हो सकते हैं। व्यक्तिगत सम्बन्धों को सार्वजनिक करना उचित नहीं है।
धनु साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Dhanu Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्तर पर परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी वाक्पटुता से लोग प्रभावित रहेंगे। किसी जटिल काम को किसी बड़े सहयोग के पूरा कर सकते हैं।
इस सप्ताह काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाला है। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुकूल अवसरों का समझदारी से लाभ उठायें।
आपको अपनी योग्यता का घमण्ड नहीं करना चाहिये। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ विवाद होने की आशंका बढ़ रही है।
ऋण लेने से बचना चाहिये। इसके कारण आपको घर में कुछ अन्तर्विरोधों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक कार्यों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। परिजनों की बातों का बुरा न मानें। चंचल स्वभाव के कारण गम्भीर मुद्दों पर कम ध्यान देंगे। अपने प्रयासों में कमी न आने दें।
मकर साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Makar Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। घर का वातावरण अनुशासित और मधुर रहेगा। सप्ताह के अन्त में कुछ शुभ सूचनायें मिल सकती है।
जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी व्यापार की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अन्तर्विरोधों को कम करने में सफल होंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। अपने काम के प्रति समर्पण भावना के कारण आपको सम्मान और पुरस्कार भी मिल सकता है।
प्रेम सम्बन्धों को लेकर अविश्वास की भावना जन्म ले सकती है। दिखावे में धन खर्च करना पड़ सकता है। अनावश्यक चर्चाओं और विवादों से स्वयं को दूर रखें। इससे आपका फोकस कमजोर हो सकता है।
बदलते मौसम के कारण आपको दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। बच्चों की समस्याओं को सुनें और उस समस्या को दूर करने का प्रयास करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Kumbh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके बौद्धिक गुणों में वृद्धि होगी। जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसी को अवसर बना लेंगे। सन्तान के साथ बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे।
इन्टरनेट के माध्यम से नयी स्किल सीखने का विचार बनेगा। अल्प प्रयासों से आपके काम सिद्ध होंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। तकनीकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
आपको दूसरों की ज़िम्मेदारी लेने से बचना चाहिये। अनावश्यक टीका-टिप्पणी के कारण आपको विरोध झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको पुरानी गलतियों के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी।
वाहन में खराबी आने की आशंका बन रही है। वैवाहिक जीवन में कुछ कमी महसूस करेंगे। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
मीन साप्ताहिक राशिफल 3 मार्च से 9 मार्च 2025 (Meen Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह उलझे कार्यों का समाधान प्राप्त कर लेंगे। प्रेमी आपके मनोबल को बढ़ाने में मदद करेगा। समय आपके लिये उपलब्धि भरा रहने वाला है। मन तरोताजा रहेगा। दूसरों को आप लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।
अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये अच्छा सप्ताह है। इन्श्योरेंस आदि में धन निवेश कर सकते हैं। आपको उच्च पद दिया जा सकता है। महत्वपूर्ण अनुबन्धों के लिये यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। आपके कौशल की प्रशंसा होगी।
सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे। निर्णयों को लेने से पहले से बुद्धिमान लोगों से परामर्श अवश्य ले लें। अपने विचारों को किसी पर भी थोपने से बचना चाहिये। लोग आपके पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं।
गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है। महिलाओं को थायराइड जैसी समस्या हो सकती है। इसीलिये अपने खानपान और आदतों को लेकर थोड़ा सजग रहना चाहिये।