Sunday, February 23, 2025

Mahindra Thar Roxx का वेटिंग पीरियड बढ़ा, जानें बुकिंग के बाद कब तक होगी डिलीवरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahindra Thar Roxx Waiting Period: इंडियन मार्केट में वैसे कई धांसू कारें मौजूद हैं, जिनकी लगातार डिमांड बनी रहती है। इनमें एक एक महिंद्रा थार रॉक्स का भी नाम है, जोकि एक ऑफरोड SUV है। इस एसयूवी (SUV) का वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक पहुंच गया है। बढ़ रही डिमांड देखते हुए कंपनी ने थार (Thar) का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। 

डिमांड बढ़ने के कारण कंपनी थार 3-डोर और रॉक्स 5-डोर की 9 हजार से ज्यादा यूनिट तैयार कर रही है। लेकिन इसके बाद भी थार के कुछ वेरिएंट पर ग्राहकों को 18 महीने तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। थार रॉक्स के बेस ट्रिम MX1 पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड है। 

Mahindra Thar Roxx : कितने महीने का है वेटिंग पीरियड? 

महिंद्रा डीलर्स के मुताबिक, Thar Roxx के बेस-स्पेक MX1 पर सबसे लंबी वेटिंग है। ये ट्रिम पेट्रोल-मैनुअल और डीजल मैनुअल के साथ मौजूद है। थार रॉक्स (Thar Roxx) की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 13.99 लाख रुपये तक जाती है। वहीं इसके टॉप ट्रिम रॉक्स AX7L 4×4 वेरिएंट का डिलीवरी टाइम भी 18 महीने का है। ये ट्रिम डीजल-मैनुअल और डीजल-ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध है। Mahindra Thar Roxx की एक्स-शोरूम कीमत 21.59 लाख रुपये से 23.09 लाख रुपये के बीच है। 

Mahindra Thar Roxx के पावरट्रेन के बारे में जानें

Mahindra Thar Roxx में 2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में 119 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में थार रॉक्स के साथ 130 kW की पावर मिलती है और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) में डीजल इंजन का ऑप्शन भी मौजूद है।

महिंद्रा की इस गाड़ी में 2.2 लीटर mHawk का डीजल इंजन मिलता है। ये कार RWD और 4*4 दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कार में लगे डीजल इंजन से मैक्सिमम 128.6 kW की पावर मिलती है और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। थार रॉक्स एक ऑफ-रोडर कार है। ये एसयूवी (SUV) थार के 3-डोर मॉडल से काफी अलग है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Latest Articles