Wednesday, February 5, 2025
HomeChhattisgarhVyapam : छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9...

Vyapam : छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून तक

WhatsApp Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2024 तक लिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम (Vyapam) के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के कार्यक्रम अनुसार ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 13 मई 2024 और अंतिम तिथि 9 जून 2024 है। त्रुटि सुधार की सुविधा 10 जून से 12 जून 2024 तक रहेगी। इसके लिए परीक्षा 21 जुलाई 2024 को संभावित है।

राज्य पात्रता परीक्षा 2024 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी। पात्रता परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईट vyapam.cgstate.gov.in एवं  https://vyapamaar.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें – खेल मैदान ले जाकर मारपीट, डंडे, बेल्ट, कांच के बॉटल से प्रहार

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular