Varshik Rashifal 2025 वार्षिक राशिफल 2025, Rashifal 2025 In Hindi, Yearly Horoscope 2025, Horoscope Prediction 2025: नया साल 2025 ग्रहों के राशि परिवर्तन के अनुसार बेहद ही खास रहने वाला है। कई राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बड़े कार्य भी संपन्न करेंगे। इधऱ वृषभ राशि वालों के लिए भी नया साल लकी साबित होने वाला है। आपको धन की प्राप्ति होगी। 14 जुलाई के बाद आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने के संकेत हैं।आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2025।
मेष वार्षिक राशिफल 2025 (Mesh Rashifal 2025)
मेष राशि वालों के लिए साल 2025 लकी साबित होगा। आर्थिक दृष्टि काफी बेहतर रहेगी। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। बड़े कार्य के संपन्न होने से खुशी होगी। नवंबर और दिसंबर 2025 खर्च से भरा माह होगा। आर्थिक स्थिति और भी बेहतर करने के लिए ईश्वर की आराधना करते रहें। सेहत की दृष्टि से ये साल थोड़ा कमजोर रहेगा। (Varshik Rashifal 2025)मंगल रक्त विकार और शनि उदर विकार से परेशान कर सकते हैं। शुगर व बीपी के रोगियों को विशेषकर अगस्त व सितम्बर में सावधानी बरतनी होगी। श्री हनुमान जी की उपासना करें। शिक्षा और करियर की दृष्टि से यह साल काफी बेहतर रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी कामयाबी प्राप्त करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 (Vrishabh Rashifal 2025)
वृषभ राशि वालों के लिए ये साल आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। घर निर्माण संबंधित कार्य भी पूर्ण होने के संकेत हैं। स्वर्ण और हीरे के आभूषण लेंगे। जप और हवन प्रत्येक शुक्रवार को करने से आर्थिक समृद्धि आएगी। विदेश यात्रा हो सकती है। सेहत की दृष्टि से आप इस साल थोड़ा परेशान रहेंगे। (Varshik Rashifal 2025) मूत्र रोग संबंधित समस्या भी शुक्र आपको दे सकता है। सोना, चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। हृदय के रोगी अगस्त से अक्टूबर तक सतर्कता बरतें। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र कामयाबी की प्राप्ति करेंगे। जाब में उन्नति और प्रोमोशन होगा। विदेश यात्रा हो सकती है। नए पद की प्राप्ति संभव है। कामयाबी हेतु हनुमान जी की पूजा करें। शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं ।
मिथुन वार्षिक राशिफल 2025 (Mithun Rashifal 2025)
मिथुन राशि के लिए साल 2025 में सफलता के शानदार चांस हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। गृह कार्य संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। अगस्त और सितंबर के महीना खर्च से भरा होगा। सेहत की दृष्टि से यह साल उत्तम सुख प्रदान करने वाला रहेगा। लेकिन जून, अक्टूबर और मई में थोड़ी सी सेहत समस्या रहेगी। (Varshik Rashifal 2025) हर बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। लाइफ पार्टनर को हड्डी संबंधित रोग आपको परेशान कर सकता है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में कामयाबी की प्राप्ति होगी। किसी नए अवसर की प्राप्ति से आपको खूब लाभ होगा। अक्टूबर 2025के बाद अकस्मात किसी बड़े पद या पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क वार्षिक राशिफल 2025 (Kark Rashifal 2025)
कर्क राशि वालों के लिए यह साल शानदार रहेगा। बिजनेस में उन्नति होगी। प्रारंभिक दो महीने कामयाबी के रहेंगे। धन की प्राप्ति के साथ-साथ कुछ ऐसा होगा कि आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू कार्यों में कामयाबी की प्राप्ति होगी। लेकिन सेहत के दृष्टि से यह साल मिश्रित फलदायी है। शिव उपासना करें, जिससे सेहत लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे। हालांकि विवाह योग्य जातकों के शुभ विवाह का ये सुंदर साल है। आप इस साल एक सफल प्रेमी साबित होंगे।इस साल धार्मिक यात्रा करेंगे। संतान की कामयाबी से मन हर्षित एवं आनंदित रहेगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
सिंह वार्षिक राशिफल 2025 (Singh Rashi Rashifal 2025)
सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 आर्थिक समृद्धि का है। अक्टूबर व नवम्बर के बाद धन का निवेश आप घर खरीदने में कर सकते हैं। संतान की शिक्षा हेतु खर्च से सकारात्मक दिशा में ही रहेगा। सेहत सुख उत्तम रहेगा। ब्लड प्रेशर और उदर विकार से थोड़ी परेशानी रहेगी। कार्यों में कामयाबी के लिए स्वामी ग्रह सूर्य को जल अर्पित करते हुए गायत्री मंत्र का जप जरूर करें। (Varshik Rashifal 2025) वहीं ये साल शिक्षा तथा प्रतियोगिता में कामयाबी दिलाएगा। विदेश यात्रा हो सकती है। धन का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन इस साल सुखी रहेगा।
कन्या वार्षिक राशिफल 2025 (Kanya Rashifal 2025)
साल 2025 कन्या वालों के लिए कामयाबी का साल है। धन के आगमन की स्थिति इस साल बहुत बेहतर रहेगी। कई वर्षों से रुका धन इस साल आपको प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि नेत्र और श्वांस के रोगी थोड़े परेशान रहेंगे। शिव उपासना और अन्न का दान आपके संकट को हर लेगा। (Varshik Rashifal 2025) शिक्षा तथा प्रतियोगिता की दृष्टि से यह साल अच्छा साबित होगा। तकनीकी तथा मैनेजमेंट फील्ड के छात्र आपको लाभान्वित करेंगे। प्रेम में कामयाबी मिलेगी। भाग्य वृद्धि के लिए हर दिन श्री हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।
तुला वार्षिक राशिफल 2025 (Tula Rashifal 2025)
साल 2025 तुला राशि वालों के लिए कामयाबी व सेहत की दृष्टि से शानदार रहेगा। मार्च, मई व नवम्बर 2025 में धन की दिक्कतें दूर होगी। रुके कार्य पूरे होगें। यात्रा करेंगे। इस साल आपको सेहत का सुख भी प्राप्त होगा। मिला जुलाकर यह साल समृद्धि का रहेगा। सेहत सुख उत्तम रहेगा। कोई अप्रिय घटना नहीं घटेगी। (Varshik Rashifal 2025) किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शिक्षा और प्रतियोगिता में कामयाबी की प्राप्ति होगी। जॉब में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम में कामयाबी मिलेगी। इस साल आपके संबंध बहुत बड़े-बड़े लोगों से बनेंगे।
वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025 (Vrischik Rashifal 2025)
साल 2025 वृश्चिक राशि वालों के लिए कई लिहाज से बेहतर रहेगा। आर्थिक उन्नति मिलेगी। आप इस साल पैसा अच्छे काम में खर्च करेंगे। किसी करीबी की मदद मिलेगी। जनवरी से फरवरी 2025 तक का समय थोड़ा खर्च से का है। (Varshik Rashifal 2025) सेहत की दृष्टि से यह साल उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पेट, रक्त, हृदय संबंधी परेशानी आ सकती है। श्री हनुमान अष्टक का पाठ करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लाइफ पार्टनर का खूब साथ मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक यात्राएं करेगें।
धनु वार्षिक राशिफल 2025 (Dhanu Rashifal 2025)
साल 2025 धनु राशि वालों के लिए धन को लेकर काफी अच्छा रहेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। इस साल अगस्त से अक्टूबर 2025 तक बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सेहत की दृष्टि से यह साल कुछ बेहतर रहेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से आपके मन को शांति मिलेगी। (Varshik Rashifal 2025) दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। इस साल श्री विष्णु उपासना करें।
मकर वार्षिक राशिफल 2025 (Makar Rashifal 2025)
2025 आपके लिए खूब धन प्राप्ति का साल है। 24 मार्च से 12 जून तक कोई वर्षों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। सितम्बर से नवंबर 2025 तक धन का सदुपयोग संपत्ति खरीदने में करेंगे। संतान की कामयाबी से मन हर्षित रहेगा। यह साल आपको बहुत कुछ देकर जायेगा। सांस और पेट से संबंधित रोग की संभावना हो सकती है। (Varshik Rashifal 2025) हर शनिवार को पीपल को जल दें। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल तेल इत्यादि का दान करें इससे सेहत अच्छा होगा। इस साल आपका दाम्पत्य जीवन बहुत सुखमय रहेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह भी इस साल होगा। किसी को सलाह न दें।
कुंभ वार्षिक राशिफल 2025 (Kumbh Rashifal 2025)
साल 2025 आर्थिक तौर पर उन्नति और सुख समृद्धि से भरा रहेगा। चल और अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। इस साल हनुमान जी की उपासना आपको कामयाबी मिलेगी। सेहत के चलते दिक्कत हो सकती है। श्री बजरंगबाण का पाठ करें। कार या दूसरे वाहन खरीद सकते हैं। जोड़ों का दर्ज और रक्तचाप आपको परेशान कर सकता है। (Varshik Rashifal 2025) गरीबों में अन्न और वस्त्र का दान करें इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी। इस साल शिक्षा तथा प्रतियोगिता में आपको कामयाबी की प्राप्ति होगी। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको इस साल शानदार कामयाबी मिलेगी।
मीन वार्षिक राशिफल 2025 (Meen Rashifal 2025)
मीन राशि वालों को साल 2025 में कामयाबी के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। मार्च तक थोड़ा धन का खर्च ज्यादा होगा। मई से सितंबर और फिर अक्टूबर से दिसंबर तक का समय धन लाभ का है। सेहत की दृष्टि से यह साल 2025 बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन नेत्र रोगियों को थोड़ा सतर्कता बरतनी होगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में कामयाबी की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शिव उपासना करें। तिल,अन्न और वस्त्र आदि का दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।