Monday, February 3, 2025
HomeTechnologyUpcoming Smartphones in 2025: इस साल लॉन्च होने वाले हैं ये शानदार...

Upcoming Smartphones in 2025: इस साल लॉन्च होने वाले हैं ये शानदार मोबाइल

WhatsApp Group Join Now

Upcoming Smartphones in 2025: स्मार्टफोन कंपनियों ने जनवरी 2025 में अपने कई नए डिवाइस लॉन्च किए, जिनमें बैटरी, कैमरा, एआई (AI) प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस देखने को मिला। जनवरी महीने Samsung Galaxy S25 सीरीज, POCO X7 सीरीज, Realme 13 Pro सीरीज और OnePlus 3 सीरीज भारत में लॉन्च किए गए। ये सभी फोन बेहतर कैमरा, नई AI फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में लाए गए।

जनवरी 2025 में ही कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन्स (Upcoming Smartphones in 2025) में कई के लॉन्च की पुष्टि हुई, जिनमें iQOO Neo 10R शामिल है। वहीं, Nothing Phone 3, Realme Neo 7, Xiaomi 15 सीरीज, Samsung Galaxy F06, Samsung Galaxy M06, Xiaomi 15 Ultra और Vivo V50 सीरीज के भी जल्द भारत में लॉन्च होने की उम्मीद जताए जा रही है। इनमें से कुछ स्मार्टफोन फरवरी 2025 में लाए जा सकते हैं।

Upcoming Smartphones in 2025 : फरवरी 2025 में लॉन्च होने वाले मोबाइल

अगले महीने यानी फरवरी 2025 में कई ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च करने वाले हैं, जो शानदार स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और फीचर्स के साथ आएंगे। इस साल मार्केट में बड़ी बैटरी और मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें से कुछ लॉन्च कंफर्म हो चुके हैं, जबकि कुछ की लॉन्चिंग को लेकर अभी अटकलें लगाई जा रही हैं।

Upcoming Smartphones in 2025 : iQOO Neo 10R

iQOO शीघ्र ही Neo 10R को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश करेगा। इस फोन में 6,400mAh बैटरी होगी, जो 80W या 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन में 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होने की संभावना है, जिसका AnTuTu स्कोर 1.5 से 1.7 मिलियन के बीच हो सकता है। इसकी कीमत करीब 30,000 रुपए हो सकती है और यह फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च की जा सकती है।

Upcoming Smartphones in 2025 : Realme Neo 7

बीते साल दिसंबर 2024 में Realme Neo 7 को चीन में लॉन्च किया गया था और अब यह भारत में जल्द ही एंट्री करेगा। इस फोन में 7,000mAh बैटरी, 16GB तक रैम, 50MP+8MP का रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। इस फोन में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और 1TB तक स्टोरेज होगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग फरवरी 2025 में की जा सकती है।

Upcoming Smartphones in 2025 : Realme P3 Pro

Realme P3 Pro को भारत में अगले महीने लाया जा सकता है। इसमें कम से कम 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। यह Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर ऑप्शन में आ सकता है। यह स्मार्ट फोन Snapdragon 710 AIE प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी कीमत 20,000 रुपए से कम हो सकती है।

Upcoming Smartphones in 2025 : Samsung Galaxy M06 और Galaxy F06

सैमसंग (Samsung) जल्द ही Galaxy M06 और Galaxy F06 को भारत में लॉन्च करेगा, लेकिन इसकी लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है। इसे लेकर चल ही अपुष्ट चर्चा के मुताबिक, दोनों डिवाइस में 6.7-इंच डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग), 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स फरवरी 2025 में लॉन्च किए जा सकते हैं।

Upcoming Smartphones in 2025: Nothing Phone 3

Nothing Phone 3 भारत में AI फीचर्स और Glyph लाइट डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा और एक सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 या MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर, 6.5-इंच डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसकी कीमत 30,000 से 40,000 रुपए के बीच हो सकती है। कहा जा रहा है कि ये फोन 4 मार्च 2025 में लॉन्च होगा।

Upcoming Smartphones in 2025 :Xiaomi 15 Series

शाओमी 15 (Xiaomi 15) सीरीज को चीन में पिछले साल Snapdragon 8 Elite SoC के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro मॉडल होंगे, जिनमें Leica-पावर्ड कैमरा और पिछले साल जैसा डिज़ाइन देखने को मिल सकता है। यह सीरीज फरवरी 2025 में भारत आ सकती है, हालांकि इसमें देर भी हो सकती है।

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular