Tuesday, March 11, 2025

आज का अंक राशिफल 7 मार्च 2025, इन मूलांक वालों को सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में होगा परिवर्तन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का अंक राशिफल 7 मार्च 2025, Aaj Ka Ank Rashifal 7 March 2025: आज इन मूलांक वालों के जीवन में परिवर्तन होगा। सफलता मिलेगी। वहीं आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

मूलांक 1 वालों का आज मन प्रसन्न व शांत रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश या लोन ले सकते हैं।

मूलांक 2 वाले आज धैर्यशीलता से काम लें। क्रोध से बचें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय बढ़ेगी। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी भी तरह का जोखिम न लें, सलाह देने से बचें।

मूलांक 3 वालों के आज पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को लेकर उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। अपनों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मूलांक 4 वालों का आज मन विचलित रहेगा। व्यग्रता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता के कारण मन चिंतित रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शानदार है।

मूलांक 5 वालों को आज कारोबार में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 6 वालों को आज धन के मामले में सतर्कता रखनी चाहिए, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर काम का बोझ होने के कारण आत्मविश्वास में कमी दिखेगी। कारोबार में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। व्यापारियों को तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे।

मूलांक 8 वालों को आज परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज धन संचय पर ध्यान दें।

मूलांक 9 वालों के लिए आज करियर,नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश जाने के अवसर भी मिलने की संभावना है आय में वृद्धि तो होगी। नौकरी करने वालों को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Rashifal 7 March 2025: करियर संबंधी परेशानी दूर होगी, मेष को लाभ, वृश्चिक के साथ ये होगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Latest Articles