HomeAstrologyआज का राशिफल 4 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन, धनु के लिए दिन...

आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025: मेष, मिथुन, धनु के लिए दिन बेहद अच्छा, आय में वृद्धि होगी, मकर को लाभ

WhatsApp Group Join Now

आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 4 April 2025 : आज शुक्रवार का दिन मेष, मिथुन, धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। बड़ा काम करेंगे। मकर को अचानक लाभ होगा। जानिए आज का राशिफल कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025, Aaj Ka Rashifal 4 April 2025

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। दृढ़ निश्चय के दम पर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी का विचार बनायेंगे। बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज कब्ज के रोगियों को आज परेशानी होगी। बेवजह के मुद्दों पर आप घिर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। फाइनेन्स से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। लोन सम्बन्धित मामले उलझने की आशंका है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज आय में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा। खेल जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप परिजनों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण पाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आज धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। समस्याओं को लेकर आप लापरवाह हो सकते हैं। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ने की आशंका है। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। शाम के समय आप दिखावे में धन खर्च करेंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज आपकी योजना सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने घर में किसी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : आज उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति आपके मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नये कार्य की योजना बनाने के लिये दिन शुभ है। कानूनी दिक्कतों से मुक्ति मिल सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope): आज आपका सम्पर्क मजबूत होगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। दाम्पत्य जीवन का असन्तोष भी आप सम्वाद के बल पर दूर कर सकते हैं। नयी तकनीक के प्रति रूझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज किसी बात पर आप क्रोधित हो सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें। पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण दस्त और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। आज दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कटौती भी करनी पड़ेगी।

Weekly Horoscope : मेष से मीन तक 31 मार्च से 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब व व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को समय से पूर्व ही निपटा लेंगे। आपको एक बड़ा पद सौंपा जा सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। नव विवाहित जोड़े परिवार आगे बढ़ाने की फैमिली प्लानिंग करने का विचार बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मस्तिष्क में कुछ बेहतरीन रचनात्मक आइडियाज आयेंगे। इसका प्रयोग आप नये स्टार्टअप के लिये भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। प्रेमी जोड़े आज विवाह के लिये परिजनों को मनाने में सफल रहेंगे। विवादित मामलों पर समझौता हो सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आज लोगों के बीच आप लोकप्रिय रहेंगे।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज थोड़े परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। ऑफिस में काम अधिक न होने के बाद भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।