आज का राशिफल 30 मई 2024 : धन को लेकर परेशान रहेंगे ये राशि, वृषभ आत्मप्रशंसा से बचें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 30 मई 2024, Aaj Ka Rashifal 30 May 2024 : आज गुरुवार को वृषभ वालों को आत्मप्रशंसा से बचना चाहिए। कुछ राशियों को सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आइए जानें आज का भविष्यफल

आज का राशिफल 30 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) : आज समय अनुकूलता भरा रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा रख रहे लोगों की आकान्क्षा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिये आपको काफी समय निकालना होगा। ऐश्वर्य के सन्साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) : आज व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में अचानक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक होना उचित नहीं है। मित्रों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अपनी आत्मप्रशन्सा करने से आपको बचना चाहिये।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) : आज नकारात्मक लोगों को झेलना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में बाहर वाले लोगों की राय न लें। प्रतिष्ठित लोगों को अपने मान-सम्मान के खोने का भय रहेगा। दिनचर्या का क्रम बिगड़ सकता है। लोग आपसे अतिरिक्त अपेक्षा रखेंगे, आप क्रुद्ध भी हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope) : आप कुछ तनाव में हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। विवादों से आपको पूरी तरह दूरी बनाकर रखना होगा। यदि किसी रोग से पीड़ित हैं तो दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। बजट से अधिक धन खर्च करना हानिकारक हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope ): आज सामाजिक कार्यक्रमों में आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलना हो सकता है। किसी के भी बारे में नकारात्मक राय न रखें। इससे आपके विषय में भी लोग गलत राय बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) : कई कार्यों में एक साथ उलझ सकते हैं। अपनी सीमा से ज्यादा काम न करें। व्यवसाय को लेकर लुभावने अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही महँगी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। पेट में जलन हो सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope): विरोधियों के ऊपर काफी नाराज रहेंगे। छात्र पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते है। भावुक होकर कोई भी निर्णय न लें। कला से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोग आपकी भावनाओं का शायद मान न रखें। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) : आज किसी बात पर काफी चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आप पीछे नहीं हटेंगे। आप अपनी परिस्थितियों को लेकर उदास हो सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालने का प्रयास करेंगे। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों को अचानक जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): आज आपकी बातों से लोग काफी प्रभावित रहेंगे, लेकिन इसका आपको गलत लाभ नहीं उठाना चाहिये। भाई-बहनों को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों से आपकी मित्रता होगी। किसी वेबसीरीज या सिनेमा का आनन्द उठा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) : आज धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे। इन्टरव्यू आदि में जा रहे हैं तो आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): आज किसी से अनावश्यक चर्चा में समय बर्बाद न करें। आपके गुप्त शत्रु आज सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपको अपनी गुप्त बातें लोगों से शेयर नहीं करनी चाहिये। नशे की सामग्रियों का उपभोग न करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope): आज किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवश करें। आपका धन आज फँस सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ अशान्ति रहेगी। फिलहाल यथास्थिति में बदलाव करने का विशेष प्रयास न करें। कारोबार से जुड़े लोगों को थोड़ा गम्भीर रहना होगा।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version