आज का राशिफल 22 मई 2024 : श्री गणेश की कृपा बरसेगी इन 5 राशियों पर, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 22 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 22 May 2024 in Hindi : जानें आज बुधवार को मेष से मीन के जातकों का राशिफल कैसा रहने वाला है, भगवान श्री गणेश की कृपा किन पर बरसेगी, आइए जानते हैं।

मेष राशि (Aries Horoscope) वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अच्छे मित्रों से मिलना हो सकता है। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। परिजनों की आवश्यकताओं को अनदेखा न करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज व्यवसाय में बड़ा बदलाव करने से बचना चाहिये। दूसरों के मामलों में आप ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन शुभ है। शत्रुओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनशैली अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज लव अफेयर के लिये दिन अच्छा नहीं है। भविष्य को लेकर लम्बी-चौड़ी योजना न बनायें। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों के ऊपर अति विश्वास करना उचित नहीं होगा। बोलचाल सावधानी पूर्वक करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आप दिखावे में ज्यादा धन खर्च न करें। जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों से हानि हो सकती है। जिन जातकों को स्वास्थ्य की समस्या है वे सेहत का ध्यान रखें। पैतृक व्यवसाय में आप कुछ सुधार करने का प्रयास कर सकते हैं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आज यात्राओं के लिये काफी अनुकूल दिन है। व्यवसाय में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रुके हुये कार्यों में अचानक प्रगति से होने से उत्साहित रहेंगे। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना है।

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको काफी सम्भल कर लोगों से व्यवहार करना चाहिये। धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामन्जस्य में कमी हो सकती है।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। बौद्धिक लोगों के बीच आपकी साख मजबूत होगी। ऐसे किसी भी कार्य की तरफ प्रवृत्त न हो जो आपको भविष्य में नुकसान पहुँचाये। गूढ़ रहस्यात्मक विषयों में रूचि रहेगी। तनाव हो सकता है

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनावजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान बाहर का भोजन करने से बचें। व्यापार में कुछ बड़े बदलाव करने से आपको बचना चाहिये। धन ज्यादा खर्च होने से दिक्कतों सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज रूका हुआ धन वापस लौटने के योग बन रहे हैं। आज समस्याओं का सामना कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्दियों पर भारी पड़ेंगे। आप काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। यात्राओं के चलते दिनचर्या काफी व्यस्त हो सकती है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आय बढ़ने के योग हैं। यदि आप अपने काम के लिये किसी सहयोगी पार्टनर को जोड़ना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। नयी योजनाओं की शुरुआत आप कर सकते हैं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) साहित्य से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने आप विश्वास बनाये रखना चाहिये। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। ईश्वर के प्रति मन में आस्था बढ़ेगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज किसी मामले को लेकर तनाव में आ सकते हैं। अपनी रहस्य की बातों को गोपनीय रखें। किसी भी बात पर एकदम से प्रतिक्रिया न दें। आपके द्वारा की हुयी गलतियों पर गौर करें और तुरन्त उसे दूर कर लें। कारोबार में परिणाम मिलने की सम्भावना कम है।

Facebook

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now