सिद्ध और साध्य योग Siddha Yoga/Sadhya Yoga: आज शुक्रवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस मौके पर सिद्ध और साध्य जैसे शुभ योग का निर्माण हो रहा है।साथ ही आज धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव की पूजा की जाएगी। आज बनने वाले उक्त दोनों शुभ योग से इन 3 राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी, भाग्य खुलेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को शानदार लाभ मिलने वाला है। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आएगा। ये जातक खूब धन अर्जित करेंगे। उधार से छुटकारा मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में बड़ा मौका मिल सकता है, इससे आपको बड़ा पद, प्रतिष्ठा और पैसा मिलेगा। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों की उलझनें खत्म होंगी। इन जातकों को करियर के क्षेत्र में अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपके काम से अफसर प्रसन्न हो सकते हैं और आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके व्यवहार से सभी प्रसन्न होंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूरे कर पाएंगे।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का भाग्य बदलेगा। आप कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आमदनी के नए स्तोत्र खुलेंगे और समय-समय पर धन लाभ होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। निवेश की गई रकम वापस मिलेगी।