Wednesday, February 5, 2025
HomeAstrologyशनि-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन राशियों के लिए रहेगा...

शनि-मंगल की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

WhatsApp Group Join Now

षडाष्टक योग (Shadashtak Yog 2024): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और मंगल ग्रह का खास महत्व है। इन ग्रहों की युति से षडाष्टक योग बनता है। इस योग वैसे तो अशुभ माना गया है। लेकिन शनि-मंगल की युति से बना यह योग कुछ राशियों को लाभ पहुंचाएंगा।

ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है और शनि कर्मफल दाता हैं। मंगल का असर राशियों के साथ ही देश-दुनिया पर भी पड़ता है। वहीं शनि देव कर्म के अनुसार जातक को शुभ-अशुभ फल देते हैं। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में और मंगल कर्क राशि में हैं।

शनि देव 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में रहेंगे। वहीं मंगल 7 दिसंबर को कर्क राशि में वक्री होंगे और 21 जनवरी 2025 तक इसी राशि में संचार रहेंगे। कुंडली में मंगल और शनि एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में मौजूद रहेंगे।

मंगल और शनि के छठे और आठवें भाव में रहने से षडाष्टक योग का निर्माण होगा। इस षडाष्टक योग को शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन इस बार शनि-मंगल मिलकर कई राशियों के लिए शुभ रहेंगे। आइए यहां जानते हैं उन राशियों के बारे में।

मेष राशि (Aries)

शनि-मंगल की युति से बने षडाष्टक योग का लाभ मेष राशि वालों के शादीशुदा जीवन पर पड़ेगा। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि, संपत्ति भी आएगी। नौकरीपेशा के वेतनवृद्धि या प्रमोशन की संभावना बनेगी। ऐसे में यह योग मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होगा।

तुला राशि (Libra)

मंगल-शनि की युति से बना षडाष्टक योग तुला राशि वालों की आर्थिक परेशानियों को दूर करेगा। कई मामलों में लाभदायी साबित होगा। शनि और मंगल की युति से जातक परिवार के लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

 मंगल और शनि की युति से बना षडाष्टक योग कुंभ राशि वाले जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्रदान करेगा। बिजनेस, जॉब में लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। संपत्ति, शेयर निवेश कोलेकर भी यह समय शुभ साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Lucky Rashi: इन 5 राशियों को शुक्र दिलाएंगे सफलता, भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे, संकट दूर होंगे, करियर, व्यापार में होगा लाभ

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular