Saturday, February 22, 2025

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 4 राशियों की रहेगी किस्मत बुलंद, कई मोर्चे पर होंगे सफल, ये है 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Saptahik Rashifal साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025: इस सप्ताह किन राशियों को बड़े मौके मिलने वाले हैं। किनकी समस्या दूर होगी। आइए यहां जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल सोमवार 17 फरवरी 2025 से रविवार 23 फरवरी 2025 के बारे में। (Weekly Horoscope 17 February to 23 February 2025)।

मेष साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आप काफी बिजी रहेंगे। अपनी अभिरुचि के कार्यों को समय अवश्य देंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। आपकी छवि समाज में अच्छी बनेगी।

कारोबार में नये क्लाइंट्स बन सकते हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफी उन्नतिकारक रहने वाली है। छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

परिवार वालों के साथ आपको अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम लाभ प्राप्त होगा। आपके कार्य को लोग सराहेंगे। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। घर में धार्मिक चर्चा हो सकती है।

अपने स्वभाव को सहज रखें। लोग आपकी राय या सलाह मानने से मना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मतभेदों को दूसरों के सामने शेयर न करें। व्यवसाय में कुछ सामान्य गलतियों के कारण परेशानी हो सकती है।

खानपान में सन्तुलन बनाये रखें। छोटी समस्याओं को भी हल्के में न लें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिन्तित रहेंगे। घुटनों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उत्साह और स्फूर्ति से भरे रहेंगे। मनोरञ्जन और भोग-विलास में धन खर्च कर सकते हैं। बिक्री योग्य सम्पत्ति की उचित कीमत मिल सकती है। प्रेम विवाह को लेकर सप्ताह बेहद शुभ है।

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। साहित्य और लेखन कार्य से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधियों को लेकर आपको सावधान रहना चाहिये।

जोखिम भरे निवेश से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने में सफलता मिलेगी। गुरुवार और शुक्रवार नये कार्यों के लिये बेहद शुभ रहेगा।

हतोत्साहित करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। मित्रों पर अन्धविश्वास करने से बचें। आत्मविश्वास में कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। क्षमता के अनुसार काम करना बेहतर होगा। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिये उचित नहीं है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लोग आपकी मेहनत को सम्मान नहीं देंगे जिसके कारण आप कुपित हो सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह व्यवसाय में धन लाभ होने से नुकसान की भरपायी कर लेंगे। मित्रों के साथ मतभेद दूर कर लेंगे। आप अपनी दिनचर्या और आहार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत बेहद सुखद रहने वाली है।

आप सबकी प्रशंसा करेंगे जिसके कारण लोग आपको बहुत पसन्द करेंगे। कार्यक्षेत्र में सब आपके नजदीक रहना पसन्द करेंगे। पुरुष जातकों से युवतियाँ आकर्षित होंगी।

अपने विचारों में खोये रहेंगे। अपनी स्क्लिस में सुधार लाने के लिये ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश कर सकते हैं।

बेरोजगार युवाओं को नौकरी की चिन्ता रहेगी। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अनावश्यक विचारों के कारण आप उत्तम अवसरों को चूक सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

जीवनसाथी के विचारों से आप कई बार असहमत रहते हैं। उनका अपमान करने से बचें। आप नयी विचारधाराओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं और उनको अपनाने में भी आप जल्दबाजी करेंगे।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Cancer Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत आपके लिये बेहद शुभ रहेगी। आपकी महत्वाकांक्षायें इस सप्ताह पूरी होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अध्ययन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

नये कार्य की आधारशिला रख सकते हैं। आपको उच्च पद भी प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ विवाद शान्त हो सकता है।

सन्तान के करियर और शिक्षा का समाधान होगा। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। रविवार और गुरुवार इसके लिये सबसे शुभ दिन होंगे।

पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सहयोगियों के व्यवहार में कुछ संदिग्धता महसूस होगी। बच्चों की संगत और गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। थकान की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

दाम्पत्य सम्बन्धों में कुछ परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ लोगों से कोई महत्वपूर्ण बात न छिपायें। इससे रिश्तों में दूरी आ सकती है। बिगड़ी बातों को सुधारने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखनी बेहद जरूरी है। सप्ताह के अन्त में काम को लेकर दबाव रहेगा। बॉस के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Leo Weekly Horoscope)

जीवनशैली को सन्तुलित रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। आपके काम को सराहना मिल सकती है।

बुजुर्ग के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बनायेंगे। व्यापार के लिये आवश्यक फण्ड का जुगाड़ कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में काफी सक्रिय रहेंगे। मार्केटिंग और फाइनेंस दोनों ही तरह के कार्यों से लाभ मिलेगा।

सभी काम सरलता से पूर्ण हो जायेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अस्वस्थता महसूस करेंगे। दवाइयों के सेवन में सावधानी रखें। सोशल मीडिया के उपयोग में समय बर्बाद न करें। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

अपनी कमजोरियों को पहचानें और उसे दूर करने का प्रयास करें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। सम्वेदनशील मुद्दों में अधिक टिप्पणी करने से बचें। सब कुछ होने के बाद भी मन में असन्तोष रहेगा। काम का तनाव ज्यादा हो तो ब्रेक लेना उत्तम होगा। अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Virgo Weekly Horoscope)

कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। आर्थिक लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे। योजनाओं का सही तरह से क्रियान्वयन कर सकते हैं। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

घर की साज-सज्जा में काफी ध्यान देंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ता मिल सकता है। बच्चों के करियर के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लोग आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे।

कला और संगीत आदि में विशेष रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह का मध्य भाग यात्राओं के लिये शुभ है। कुछ मौकों पर काफी भाग्यशाली रहेंगे।

किसी योजना के लिये धन एकत्र करने के लिये अपने घरेलू खर्चों में कटौती कर सकते हैं। आपके आत्मबल में कमी आ सकती है। मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा।

जोखिम वाले कार्यों से बचें। सर्वाइकल और कन्धों के दर्द से परेशान रहेंगे। अपना व्यवहार हमेशा अच्छा रखें। वाणी में उग्रता के कारण किसी से अनबन हो सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है।

यह भी पढ़ें – ये हैं भगवान शिव की प्रिय राशियां, हमेशा बनी रहती है कृपा

तुला साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Tula Saptahik Rashifal)

जीवनसाथी से प्रेम और तालमेल बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी। नव-दम्पतियों को सन्तान की प्राप्ति हो सकती है। जीवनशैली में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। आपकी खूबियों को प्रशंसा मिलेगी। निर्माण कार्यों से जुड़े व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

धन सम्बन्धित मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। प्रेमी जन को शादी के लिये प्रपोज कर सकते हैं। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज रहेंगे। ऐसे मामलों से दूर रहें जिनसे आपका कोई मतलब नहीं है।

तनावयुक्त विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। नया काम करने से आपको बचना चाहिये। कुछ लोग आपके घर में झगड़ा करवाने की फिराक में रहेंगे। एक साथ बहुत सारा धन एक ही जगह पर न रखें।

सेहत के प्रति सजग रहें। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको संयमित रहना चाहिये।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Vrishchik Saptahik Rashifal)

व्यवसाय में अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होने के योग बन रहे हैं। मनोरञ्जन भरी गतिविधियों में धन खर्च करेंगे। विदेश में रहने वाले जातकों की वापसी हो सकती है।

समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। आपके व्यक्तित्व के लोगों से आपकी मित्रता होगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद दाम्पत्य सम्बन्धों को पर्याप्त समय देंगे। आपकी परखने की क्षमता में वृद्धि होगी। इसके कारण त्वरित निर्णय ले सकते हैं। शत्रुओं के सामने चतुरायी और बुद्धिमतायुक्त व्यहार करेंगे।

शरीर में जलन की समस्या हो सकती है। अधिकारी वर्ग के ऊपर कार्यभार की अधिकता से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सम्भाल कर रखें। अपनी समस्याओं के समाधान के लिये किसी पर निर्भर न रहें।

वैवाहिक जीवन में कलह उभर सकता है। पड़ोसियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। सन्तान के अशिष्ट व्यवहार के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।

धनु साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Dhanu Saptahik Rashifal)

परिस्थितियाँ आपके नियन्त्रण में रहेगी। विवाह योग्यता सन्तान का विवाह तय हो सकता है। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। लोहे से जुड़े व्यवसाय में आपको उन्नति मिलेगी। स्टॉक मार्केट के माध्यम से आपको धन प्राप्त हो सकता है।

बच्चों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। रुके हुये कार्य सरलता से पूर्ण हो जायेंगे। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में महत्वपूर्ण व्यावसायिक यात्रा हो सकती है।

इन्टरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कुछ परेशानियाँ आने की आशंका है। अपनी समस्या को बढ़ा-चढ़ाकर व्यक्त न करें। दिखावे के चक्कर में धन का अपव्यय होगा। होम लोन लेना चाहते हैं तो परेशानी हो सकती है। आपको कुछ ऋण लेना पड़ सकता है।

जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। गलत विचारों की अधिकता से आपका ध्यान भंग हो सकता है। श्वाँस के रोगियों को प्रदूषण के कारण परेशानी होगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Makar Saptahik Rashifal)

वाणी में सन्तुलन रखें। प्रेम की अभिव्यक्ति के लिये सप्ताह उत्तम है। किसी मित्र के सहयोग से आपका काम बन जायेगा। बैंकिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

बेरोजगारों को नयी जॉब मिल सकती है। धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हो सकते हैं। मन के अनुसार कार्य करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी योजनाओं को लेकर समर्पित रहेंगे। सकारात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखना ज्यादा उत्तम होगा। आपको अधिकाधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विचारों में सन्तुलन बनाकर रखें।

महंगे भोग-विलास के संसाधन खरीद सकते हैं। महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। किसी प्रकार के व्यसन से बचें। आपकी उदारता की लोग कद्र नहीं करेंगे। सेवा भाव का प्रतिफल नहीं मिलेगा। पर्याप्त नींद अवश्य लें अन्यथा सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Kumbh Saptahik Rashifal)

पूरा सप्ताह सुखद रहेगा। किसी काम के पूरे होने को लेकर उम्मीद जागेगी। विचारों के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। आपके मन में भविष्य को लेकर काफी रचनात्मक विचार उभर सकते हैं।

पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। अपने शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रेम सम्बन्धों में काफी रोमान्टिक रहेंगे।

भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे जातकों को छात्रवृत्ति मिल सकती है। शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी सुखमय रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। कोई बनता हुआ कार्य किसी कारणवश रुक सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा। ऐसा कोई प्रण न लें जिसे आप पूरा न कर पायें।

अपनी नौकरी से बहुत सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की गलती पर अपना मूड खराब न करें। अति आत्मविश्वास के कारण लोग आपका उपहास कर सकते हैं। अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें।

किसी गैरकानूनी काम के कारण समस्या उठानी पड़ सकती है। लीवर में कुछ समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त सेवन करना चाहिये।

मीन साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025 (Meen Saptahik Rashifal)

आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में मनोवांछित लाभ मिल सकता है। परिजनों के साथ विवाद करने से बचना चाहिये।

आय के नये अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में अभ्यास पर ध्यान देंगे। मित्रों के सुख-दुख में भागीदारी निभायेंगे। शनिवार को दार्शनिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिल सकती है। सप्ताहान्त काफी सुखद रहने वाला है।

रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। अधिकारियों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। सोमवार को कोई बुरी सूचना मिल सकती है। जॉब में किसी बात को लेकर भय रहेगा।

लोगों पर अनावश्यक दबाव न बनायें। उग्र विचारों से आपको बचना चाहिये। अपने समय की बर्बादी न करें। वायरल फीवर जैसी परेशानी हो सकती है। आप न्याय प्रिय रहेंगे लेकिन इसके कारण आपकी राय लोगों से अलग हो सकती है। टैक्स और लोन सम्बन्धी उलझने सामने आ सकती है।

Weekly Horoscope 17 February to 23 February 2025, साप्ताहिक राशिफल 17 फरवरी से 23 फरवरी 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Latest Articles