Saturday, February 22, 2025

असम राइफल्स में 215 पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 22.03.2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Assam Rifles Recruitment 2025: असम राइफल्स ने साल 2025 में ग्रुप B और C के पदों के लिए 215 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। असम राइफल्स भर्ती रैली 2025 अप्रैल के तीसरी या चौथी सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22.02.2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 22.03.2025 है। आवेदन प्रक्रिया केवल असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in के माध्यम से की जा सकती है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

Assam Rifles Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण

असम राइफल्स भर्ती 2025 (Assam Rifles Bharti 2025) में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी घोषित की गई हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या सफाई कर्मचारी के पदों की है। इसके अलावा अन्य पदों का विवरण नीचे दिया गया है:-

असम राइफल्स ने साल 2025 के लिए कुल 215 रिक्तियों का ऐलान किया है, जिनमें धार्मिक शिक्षक के लिए 3 पद, रेडियो मैकेनिक के लिए 17 पद, लाइनमैन फील्ड के लिए 8 पद, इंजीनियर उपकरण मैकेनिक के लिए 4 पद, और इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल के लिए 17 पद शामिल हैं। इसके अलावा, रिकवरी वीकल मैकेनिक के लिए 2, अप्होल्स्टर के लिए 8, और वीकल मैकेनिक फिटर के लिए 20 पद हैं। Draughtsman के लिए 10, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल के लिए 17, और प्लम्बर के लिए 13 पद हैं। ऑपरेशन थिएटर टेक्निशन (OTT) के लिए 1, फार्मासिस्ट के लिए 8, और एक्स-रे असिस्टेंट के लिए 10 पद निर्धारित की गई हैं। वेटरनरी फील्ड असिस्टेंट (VFA) के लिए 7 और सफाई के लिए 70 पद हैं। इन सभी पदों के लिए कुल मिलाकर 215 पदों पर भर्ती निकली है।

Assam Rifles Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया व शुल्क

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को www.assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र सबमिट करना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया 22.02.2025 से शुरू हो गई है और 22.03.2025 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। ग्रुप B के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और ग्रुप C के लिए 100 रुपये निर्धारित है। एससी/एसटी/महिला और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क में छूट है।

Assam Rifles Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यताएं और आयु सीमा

असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं और आयु सीमा निर्धारित की गई हैं। शैक्षिक योग्यताएं नीचे दी गई हैं:-

  • धार्मिक शिक्षक: संबंधित विषय में स्नातक
  • रेडियो मैकेनिक: 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या 12वीं (गैर-चिकित्सा)
  • इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल: 10वीं पास, मोटर मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई
  • आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है और इसमें विशेष श्रेणियों के लिए छूट भी दी गई है। उदाहरण के लिए, धार्मिक शिक्षक के पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है, जबकि सफाई कर्मचारी के लिए यह 18 से 23 वर्ष है।

Assam Rifles Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

असम राइफल्स भर्ती 2025 के चयन के लिए पांच चरणों में प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जो इस प्रकार हैं:

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST/PET)
  • लिखित परीक्षा
  • कौशल परीक्षण
  • चिकित्सा परीक्षा
  • मेरिट सूची

Assam Rifles Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22.03.2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 22.03.2025
  • भर्ती रैली की तारीख: अप्रैल 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में
  • इच्छुक सभी उम्मीदवारों को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म सबमिट करना होगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Latest Articles