Rashifal 9 October 2024: मेष से मीन सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है, जानिए अपना भविष्यफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashifal 9 October 2024: आज बुधवार का राशिफल मेष से मीन तक 12 राशियों के जीवन में क्या लेकर आएगा, जानें अपना भविष्यफल।

Mesh Rashifal 9 October 2024

पुराने विचारों को त्यागें व स्मार्टनेस अपनायें। नजदीकी सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम सम्बन्ध काफी संवेदनशील रहेंगे। विदेश यात्रा में परेशानियाँ खड़ी हो सकती हैं। मेहनत का उत्तम परिणाम मिलने में आज संदेह है।

Vrishabh Rashifal 9 October 2024

खर्चों में आज वृद्धि हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानियाँ होगी। किसी ही दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आज एकान्त में रहना श्रेयस्कर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को दिक्कत हो सकती है।

Mithun Rashifal 9 October 2024

आज किसी कार्यक्रम में आप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सभी काम समय पर हो जायेंगे। दंपत्तियों के बीच आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा।

Kark Rashifal 9 October 2024

आज परिजनों की चिन्ता रहेगी। कानूनी मामले अटक सकते हैं। विवादों में मध्यस्थता करने से आपको बचना चाहिये। शरीर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

Singh Rashifal 9 October 2024

आपके विचारों में नवीनता आयेगी। लेकिन फिर भी लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। म्यूचुअल फण्ड में निवेश करना शुभ नहीं है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें।

Kanya Rashifal 9 October 2024

किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। सेहत संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। व्यवसाय सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा। मन में उत्साह भाव कम रहेगा।

Tula Rashifal 9 October 2024

अपनी पढ़ाई को लेकर टाइमटेबल बना सकते हैं। विवाह सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिये दिन शुभ है। नये कारोबार की योजना बना सकते हैं। सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे।

Vrishchik Rashifal 9 October 2024

आज आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोध हो सकता है। अपनी बात मनवाने के लिये ज़ोर न डालें।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Dhanu Rashifal 9 October 2024

व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में प्रशन्सा होगी। किसी के प्रति दुर्भावना न रखें। शारीरिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। बॉस आपकी ओर ध्यान देंगे। पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सामाजिक चर्चा सद्भावनापूर्ण रहेगी।

Makar Rashifal 9 October 2024

आज नये कार्य शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। अचानक खर्च आपको प्रभावित कर सकते हैं। व्याकुलता का भाव रहेगा।

Kumbh Rashifal 9 October 2024

आज शत्रु अचानक सक्रिय हो सकते हैं। बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ उत्तम समय का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करेंगे। सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। अनजान लोगों से सावधान रहें।

Meen Rashifal 9 October 2024

अपनी कमजोरियों पर ध्यान दें। उन्हें दूर करने का प्रयास करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी कनफ्यूज हो सकते हैं। यात्रा करेंगे। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक में खुशियां रहेंगी।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version