Rashifal 11 October 2024 : मिथुन सहित इन राशियों के लिए आज का दिन अच्छआ रहेगा, सफलता मिलेगी, विवाद दूर होंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashifal 11 October 2024: आज शुक्रवार का दिन मिथुन सहित इन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। संपत्ति को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। नौकरी को लेकर सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Mesh Rashifal 11 October 2024

आज अधिकारी वर्ग प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। परिजनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में आमदनी बढ़ने से खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

Vrishabh Rashifal 11 October 2024

आज सेहत में कमी देखने को मिलेगी। पेटदर्द की दिक्कत हो सकती है। मित्रों से मिलने के लिये जा सकते हैं। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

Mithun Rashifal 11 October 2024

स्वाध्याय के प्रति आकर्षित होंगे। मित्रों के साथ रोचक गतिविधियों का आनन्द उठायेंगे। विद्यार्थी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। प्रेम विवाह के लिये घर वालों से चर्चा कर सकते हैं।

Kark Rashifal 11 October 2024

बिजनेस में नया प्रयोग न करें। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। गले में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। विरोधियों के सामने कमजोर दिखाई देंगे शारीरिक कष्ट हो सकता है। यात्रा को लेकर तनाव बना रहेगा।

Singh Rashifal 11 October 2024

अतिथियों का आगमन की सम्भावना बन रही है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। पारिवारिक वातावरण बहुत शुभ रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

Kanya Rashifal 11 October 2024

सफलता मिलने में विलंब होगा। मानसिक स्थिति नकारात्मक होने की संभावना है। किसी की बातें बुरी लग सकती है। व्यर्थ में शुभचिन्तकों पर सन्देह न करें। ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर दिक्कतें हो सकती हैं। आलस्य में समय बर्बाद कर सकते हैं।

Tula Rashifal 11 October 2024

करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्ज आज उतार सकते हैं। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है। मित्र आपको उत्तम सलाह देंगे। जिसका आपको भी लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकार प्राप्त होंगे।

Vrishchik Rashifal 11 October 2024

आपके निजी खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाह न बनें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। व्यवहार में सन्तुलन बनाये रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Dhanu Rashifal 11 October 2024

युवाओं को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रोमान्स का आनन्द लेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा।आपको धन लाभ हो सकता है। विदेशी में रहने वाले परिजनों से भेंट होगी।

Makar Rashifal 11 October 2024

आज का दिन शुभ है। प्रशासन से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके सहज स्वभाव की लोग प्रशन्सा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

Kumbh Rashifal 11 October 2024

कार्य की अधिकता के कारण तनाव रहेगा। अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पायेंगे। अपने साथियों से रोषपूर्ण व्यवहार न करें। उच्च अधिकारी काम में बाधा डाल सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।

Meen Rashifal 11 October 2024

तामसिक आहार का सेवन न करें। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। नयी तकनीक सीखेंगे। यात्रा कर सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से मायूस रहेंगे। अपने आसपास के लोगों पर भरोसा न करें। आज का दिन अच्छा रहेगा।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now