Rashifal 1 October 2024 : नए माह की शुरूआत इन राशियों के लिए रहेगा बेहतरीन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashifal 1 October 2024: आज इस साल के नए माह यानी अक्टूबर का पहला दिन है। मिथुन, वृश्चिक, कुंभ राशियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आइए जानते हैं मंगलवार 1 अक्टूबर 2024 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Mesh Rashifal 1 October 2024

आज जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपका खुश रहेंगे। घर का वातावरण काफी सुखद रहने वाला है। घर के बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। पूजास्थल जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

Vrishabh Rashifal 1 October 2024

किसी व्यक्तिकी नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। आपका मन अशान्त रहेगा। किसी नए स्रोत से लाभ हो सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन से परेशान रहेंग। कारोबारियों के लिए दिन शुभ नहीं है। गाड़ी के खराब होने की आशंका है। बुरे विचारों को त्यागें।

Mithun Rashifal 1 October 2024

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। उपहार मिल सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर सचेत रहेंगे। बिजनेस में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं।

Kark Rashifal 1 October 2024

आज दुविधापूर्ण स्थिति निर्मित हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखदायक रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपके काम दखलंदाजी कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। संतान पक्ष से लाभ होगा।

Singh Rashifal 1 October 2024

आज मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। बड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकते हैं। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षित रहेंगे। युवा करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें।

Kanya Rashifal 1 October 2024

आप मनोबल की कमी रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। अशुद्ध भोजन के कारण स्वास्थ्य खराब रहेगा। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाना चाहेंगे। नेत्र संबंधी विकार हो सकते हैं। परिवार जनों के साथ आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। विचित्र अनुभव होंगे।

Tula Rashifal 1 October 2024

आज व्यापार में नये अनुबन्ध के योग बन रहे हैं। परिवार का वातावरण अच्छआ रहेगा। आपके जनसम्पर्क में वृद्धि होगी। पुश्तैनी कारोबार में लाभ होगा। विदेशी भूमि से आपको धन लाभ मिल सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

Vrishchik Rashifal 1 October 2024

आज कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की सम्भावना बन रही है। लोग स्वार्थवश आपसे सम्पर्क में रहना चाहेंगे। नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। पारिवारिक उलझन दूर होगी। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Dhanu Rashifal 1 October 2024

आज कार्य विलंब से पूरे होंगे। आप की उपलब्धियों से आपके सीनियर्स काफी प्रसन्न रहेंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर सजग रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ रहने वाले हैं। नयी नौकरी मिल सकती है। इंटरव्यू में आपको सफलता मिलेगी।

Makar Rashifal 1 October 2024

आज काम में मन नहीं लगेगा। नई सुविधा का लाभ नहीं उठा पायेंगे। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपको अपना ध्यान रखना चाहिये। कारखानों में काम करने वाले लोगों को मशीनरी सम्बन्धी समस्या हो सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

Kumbh Rashifal 1 October 2024

आज का दिन बेहद शानदार व बेहतरीन रहने वाला है। अपनी क्षमता का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। आलस्य से आपको बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों को लेकर दिन बेहद शुभ है। मन में परोपकार की भावना रहेगी। यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

Meen Rashifal 1 October 2024

आज दिन बहुत शुभ है। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। परिवार में अशान्ति हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। धन लाभ हो सकताहै. लोग आपके कार्यों की प्रशन्सा करेंगे। कारोबार में आपको धन लाभ होगा।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now