Wednesday, February 5, 2025
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में अभनपुर समेत दो नगर पालिका के गठन की प्रक्रिया शुरू,...

छत्तीसगढ़ में अभनपुर समेत दो नगर पालिका के गठन की प्रक्रिया शुरू, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित

WhatsApp Group Join Now

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में दो नगर पालिका गठित करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। शासन ने रायपुर जिले के अभनपुर और जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने को लेकर राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया है।

राज्य शासन द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत अभनपुर की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद अभनपुर की सीमाएं होंगी।

जशपुर जिले में पत्थलगांव

इसी तरह जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं।

अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मांगी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें – Mahtari Vandan Yojana 2024 : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त ट्रांसफर, सीएम साय ने किया अंतरित

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular