Wednesday, February 5, 2025
HomeChhattisgarhमहासमुंद जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य के लिए जारी की गई अधिसूचना,...

महासमुंद जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य के लिए जारी की गई अधिसूचना, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now

महासमुंद. जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य शुरू करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा जारी इस अधिसूचना के तहत महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली तहसीलों के अंतर्गत विभिन्न राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। प्रमुख ग्रामों में नांदगांव, परसट्ठी, कोटनपाली, बिछलादादर, बरतुंगा, केरामुड़ा तुकड़ा और साल्हेपाली शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार, यह कार्य छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित जानकारी के आधार पर प्रारंभ किया गया है। इस सर्वेक्षण कार्य में वनमंडल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, और संबंधित तहसीलों के सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

राजस्व सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रैमटेक सॉफ्टवेयर साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को सहयोगी संस्था के रूप में जोड़ा गया है। यह सर्वेक्षण क्षेत्रीय विकास और राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी तहसीलों के अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों को इस अधिसूचना का कड़ाई से पालन करने और समय पर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी विभागों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular