मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मासिक राशिफल मई 2024 | Monthly Horoscope May 2024 | Masik Rashifal May 2024

मेष राशिफल मई 2024

महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। आपको अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का अवसर मिलेंगे। सूर्य का राशि में गोचर आपको जॉब में उच्च पद दिला सकता है। काम का अत्यधिक बोझ होने पर भी आप विचलित नहीं होंगे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिये अध्ययन बढ़ायें। गुरु के गोचर परिवर्तन के कारण जो लोग स्थानान्तरण की सोच रहे थे, उन्हें अचानक जॉब बदलने के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थी अपने विषयों से हटकर दूसरे विषयों पर ज्यादा रुचि लेंगे। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। माह का तीसरा सप्ताह आपके लिये बहुत शुभ रहेगा। दूसरा सप्ताह आपके लिये काफी चुनौती युक्त रहने वाला है। गलत सलाह लेने व देने से बचें। साझेदारी वाले कारोबार में सहयोगियों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है। चौथे सप्ताह में खर्च ज्यादा होंगे।

वृषभ राशिफल मई 2024

महीने की शुरुआत में समस्या हो सकती है। आपके लिये काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक बड़ी मजबूत और जिम्मेदार भूमिका निभानी पड़ सकती है। आप अपने परिजनों पर धन खर्च कर सकते हैं। उच्च पदों पर विराजमान लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी राशि में गुरु और शुक्र के गोचर होने से आप काफी महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे। विदेश में रह रहने वालों को स्वदेश आने के मौके मिल सकते हैं। पहला और पाँचवाँ सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। पारम्परिक मान्यताओं की अवमानना न करें। सिरदर्द और आँखों की भी समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। विवाह को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। नजदीकी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। सोशल मीडिया में सावधानी से पोस्ट करनी चाहिये। साहित्य से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। मौसम के प्रभाव के कारण वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। सेहत की खऱाबी को हल्के में न लें।

मिथुन राशिफल मई 2024

अच्छे अवसर मिलेंगे। लोन आदि भी ले सकते हैं। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से आपको सलाह अवश्य लेनी चाहिये। आपका पूरा ध्यान इस समय सिर्फ आपके करियर के प्रति होना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। राजनीतिक जान पहचान का आप काफी अच्छा लाभ उठायेंगे। बच्चों की सफलता से मन हर्षित होगा। दूसरे सप्ताह में आप अपने प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य महीने के पूर्वार्ध में कर लेना बेहतर होगा। सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपके पारिवारिक बोलचाल की भाषा में विनम्रता का बनाये रखें। चापलूसी न करें। तीसरे सप्ताह में आपको कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिये। दिहाड़ी में काम करने वाले लोग इस माह थोड़े चिन्तित रहेंगे। महीने के मध्य में काफी तनाव रहेगा। गलत गतिविधियों में उलझने से बचें । धन हानि झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल मई 2024

दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। सोचे हुये कार्यों को जल्दबाज़ी में पूरा करने की कोशिश न करें। नये कारोबार को लेकर निवेशकों का समर्थन मिल सकता है। धार्मिक पूजा और रीति-रिवाजों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। युवा अपने दोस्तों और मनोरञ्जन वाली गतिविधियों को पर्याप्त समय देंगे। कारोबारियों की बिक्री में वृद्धि हो सकती है। शेयर मार्केट से आपको लाभ प्राप्त होगा। भाई-बहनों को लेकर कोई समस्या दूर होगी। सन्तान को लेकर परेशानियों का निवारण होगा। परिवार में झगड़े हो सकते हैं। लेकिन आपको यह ध्यान रखना है की आपकी तरफ से किसी को भी कष्ट न हो। दूसरा सप्ताह काफी बोरिंग रहेगा। गलत संगत के कारण मान हानि हो सकती है। चौथे सप्ताह में छात्रों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों का तिल का ताड़ न बनायें। अपरिचित लोगों से सम्भल कर रहें। शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। मन में अनजाने डर जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों को सम्भालकर रखें। कटु व्यवहार से आपको बचना चाहिये।

सिंह राशिफल मई 2024

आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे। मन में नयी आशायें जन्म लेंगी जो आपको सुख देंगी। जीवनसाथी की सेवा और देखभाल से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य का आपकी राशि से दशम भाव में गोचर रुके हुये कार्यों को पूरा करने में सहायक होगा। दाम्पत्य जीवन में बहुत ही उत्तम तालमेल रहेगा। आपकी अच्छी आदतों की लोग प्रशन्सा करेंगे व प्रेरणा लेंगे। पिछले महीने की गयी आर्थिक गलतियों को सुधारने में सफलता मिल सकती है। पड़ोसियों के ताने सुनने को मिल सकते हैं। कई सारे कार्य करने का प्रयास न करें। इस महीने आपको सन्तुलित रखना चाहिये। आपका गुस्सा समस्या बन सकता है। धन खर्च में ज्यादा दिलेरी दिखाना भी आपके लिये उचित नहीं है। इस महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं है।अनचाहे कार्य भी करने पड़ सकते हैं।

कन्या राशिफल मई 2024

आप काफी सक्रिय रहेंगे। आप लोगों के लिये काफी नरम रहेंगे। इस माह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी कार्यशैली पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिये पूरा महीना बहुत अच्छा रहेगा। इसके साथ ही आप किसी की मदद करने का प्रयास करेंगे। मित्र और स्वजन भी आपकी काफी सहायता करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आकर्षक अवसर मिल सकते हैं। महीने का अन्तिम सप्ताह काफी बेहतरीन रहेगा। भविष्य की योजनाओं के लिये आपको धन का इन्तजाम करना पड़ेगा। आपको बचत करनी होगी। कुछ लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। नकारात्मक बातें दोबारा आपके सामने आ सकती हैं। क्रोध करने से आपको बचना चाहिये। गले में थोड़ी सी भी खराश हो तो सीधे अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अधिकारियों से अपने सम्बन्ध मधुर रखें।

तुला राशिफल मई 2024

आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। आपको लाभ होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों में कार्यरत लोग बीमा पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों के बीच आपकी अलग ही प्रतिष्ठा रहेगी। इस महीने आप संयमित और सकारात्मक रहना होगा। दार्शनिक और महत्वपूर्ण चर्चाओं की ओर आपका झुकाव तेजी से बढ़ेगा। दूसरे और चौथे सप्ताह काफी शुभ रहेंगे। ऑनलाइन जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। इस महीने आपको अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लेकिन उससे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर जोश में रहेंगे। लेकिन उस अनुपात में मेहनत भी करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार की थोड़ी चिन्ता रहेगी। पेट दर्द और डायबिटीज़ के रोगियों को समस्या हो सकती है। महीने के अन्तिम तीन-चार दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल मई 2024

महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके देगा। कार्यक्षेत्र में आपको नये काम आपको मिल सकते हैं। इस महीने आप सभी कार्यों को एकाग्रचित्त होकर करेंगे। प्रभावशाली लोग आपकी काफी मदद करेंगे। सरकारी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में सामन्जस्य में वृद्धि होगी। धर्म-अध्यात्म में आप काफी रुचि लेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। बॉस से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। दूसरों के मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें। दूसरे सप्ताह में काम के दबाव के कारण थकान और चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या भी हो सकती है। भोजन में पर्याप्त पोषण व शुद्धि का ध्यान रखें। आपका मान कम हो सकता है।

धनु राशिफल मई 2024

आपके सम्पर्कों में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से सहायता मिलेगी। महीने के प्रथम सप्ताह में आप पुराने कार्यों को लेकर गम्भीर रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर भी घर में चर्चा चलती रहेगी। प्रेम विवाह के लिये परिवार की अनुमति मिल सकती है। रुके हुये कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार किसी भी स्थिति में खराब न करें। ऐसी स्थितियों में आप घिर सकते हैं जहाँ आपको झूठ बोलना पड़ सकता है। अड़ियल रवैये के साथ किसी भी मामले को न लें, उसके परिणाम गम्भीर भी हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों में लापरवाही न करें। धन की स्थिति भी थोड़ी कमजोर हो सकती है। आपको पड़ोसियों और सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखना चाहिये।

मकर राशिफल मई 2024

सकारात्मक रहेंगे। अफसरों पर भरोसा रखें। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों बड़ी ख्याति मिल सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिये कई तरह के गैजेट्स और अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। घर और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने वाले हैं। आपको काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। चतुर्थ और पञ्चम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं। महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। किसी योजना को बनाते समय उस पर पूर्ण जानकारी ले लें। घर का वातावरण कुछ कलह पूर्ण हो सकता है। इप्रबन्धन क्षमता का परिचय देंगे। माह के पूर्वार्ध में आपको पिता के तबियत की थोड़ी चिन्ता रहेगी। ऐसे कार्यों से बिल्कुल दूर रहें जो आपको असहज करते हों। परिवार में किसी भी तरह की समस्या का निदान होगा। लेकिन आपको नैतिक का ध्यान भी रखना होगा। किसी तरह का वैचारिक तनाव आपको परेशान करता रहेगा।

कुंभ राशिफल मई 2024

अनुभवी लोगों सले आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। धन की अपेक्षा आप आदर्शों को अधिक महत्व देंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे। लोग काफी प्रशन्सा करेंगे। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। आपको व्यवसाय में कुछ अलग अनुभव होंगे जो भविष्य में आपके काम आयेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। महीने की शुरुआत में आप किसी लोन को लेकर परेशान हो सकते हैं। नया ऋण लेने से बचना चाहिये। किसी परिचित के विषय में आपको बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। दूसरे सप्ताह में आपके ऊपर काम का बोझ काफी ज्यादा रहेगा। लम्बित योजनाओं के पूरे न होने के कारण आपका मन खराब होगा। शेयर मार्केट और सट्टेबाजी से नुकसान हो सकता है। सावधानी पूर्वक निवेश करें।

मीन राशिफल मई 2024

अनचाही परिस्थितियां दूर होगी। आप नयी परियोजनाओं पर काम करेंगे। अपनी रुचिपूर्ण कार्यों को काफी समय देंगे। इससे आप मानसिक और आत्मिक रूप से सन्तुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को विदेशी स्रोतों से भी धन लाभ हो सकता है। लम्बे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। इस महीने आपको थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। शुभ चिन्तकों और मित्रों का साथ मिलेगा। किसी घटना के कारण नजदीकी स्वजनों के साथ गलतफहमी हो सकती है। दूसरे सप्ताह में आपको धूप और प्रदूषण के कारण आपको श्वास सम्बन्धी कुछ परेशानी हो सकती है। उल्टी और दस्त की समस्या होने की भी आशंका है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now