Monthly Horoscope February 2025 in hindi, मासिक राशिफल फरवरी 2025, Masik Rashifal February 2025: फरवरी माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इसके चलते कई राशियों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं फरवरी 2025 का राशिफल मेष से मीन के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
Monthly Horoscope February 2025 in hindi
मेष मासिक राशिफल फरवरी 2025
मेष राशि के लिए फरवरी माह वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। फाइनेन्स और बैंकिंग सम्बन्धी गतिविधियों के लिये माह काफी उत्तम है। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं।
दाम्पत्य जीवन में आपसी समन्वय काफी अच्छा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। बुध की अनुकूल स्थिति के कारण व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा।
निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपकी बेइज्जती करने की कोशिश करेंगे। यात्रा के दौरान अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। पेटदर्द की शिकायत को हल्के में न लें। दूसरे और चौथे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तीसरे सप्ताह में बुध आपके महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर अनिर्णय की परिस्थितियाँ उत्पन्न करवा सकता है।
वृषभ मासिक राशिफल फरवरी 2025
वृषभ राशि वालों को कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ेंगी। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ सकते हैं। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे।
दान-पुण्य में आप विशेष रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर अत्यधिक कार्यभार रहेगा फिर भी आप अच्छी तरह से इसे निभा पायेंगे। इस माह कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है।
इस महीने धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। आरोप-प्रत्यारोप के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। मङ्गल के प्रभाव से जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है।
रियल एस्टेट से जुड़े प्रकल्पों में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। यद्यपि इसे आप जल्द ही सुलझा पायेंगे। नींद की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। इसीलिये शरीर को आराम अवश्य दें।
जातक को अपनी जीवनशैली और खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। दवाइयों में धन खर्च हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध भाग में आपको सेहत का काफी ध्यान रखना पड़ेगा।
मिथुन मासिक राशिफल फरवरी 2025
मिथुन राशि वालों को दफ्तर में काफी समय देना पड़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में उत्तम लाभ होगा। घरेलू जीवन के लिये यह महीना उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अधिक सक्रिय हो सकते हैं।
बुध और सूर्य के शुभ प्रभाव से राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जो भी लोग उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। आय बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे।
महीने के द्वितीय सप्ताह में कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मञ्च मिल सकता है। चौथे और पाँचवे सप्ताह के बीच नौकरी के नये विकल्प मिल सकते हैं।
महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। सहकर्मियों पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में वेतन को लेकर अधिकारियों से झगड़ा हो सकता है।
नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आँखों में समस्या हो सकती है। शत्रुओं से आपको काफी सावधान रहना चाहिये।
कर्क मासिक राशिफल फरवरी 2025
कर्क राशि के लिए महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे।
गूढ़-विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा।
जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बनायेंगे। लेकिन आप अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में कपटपूर्ण व्यवहार से बचें।
वैवाहिक सम्बन्धों में बड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है।
सिंह मासिक राशिफल फरवरी 2025
सिंह राशि नया व्यापार शुरु करने का विचार बनाएंगे। दोस्तों के साथ किसी रोमाञ्चक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर आप काफी समझदार रहेंगे।
रिलेशनशिप से जुड़े मामलों के लिये यह माह काफी शुभ रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरङ्गता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा।
आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। प्रथम, तीसरा और पाँचवा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।
व्यवसाय में अपने सहयोगियों के हितों का ध्यान रखें। कानूनी मामलों को हल्के में न लें। घर की आन्तरिक साज-सज्जा पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है।
बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में धन खर्च करना पड़ेगा। इस माह आपको बुजुर्ग लोगों की सेहत का काफी ध्यान रखना होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं।
कन्या मासिक राशिफल फरवरी 2025
कन्या राशि वालों की इस माह लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में माङ्गलिक उत्सव को लेकर तैयारियाँ हो सकती है। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उपज बढ़ने से आय में वृद्धि होगी।
कारोबार में अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। विनिर्माण से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होगी। 11 फरवरी को बुध का राशि परिवर्तन आपके लिये काफी शुभ रहेगा।
वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान कुछ पारिवारिक कलह भी हो सकती है।
कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फंसना पड़ सकता है। व्यापार में उधारी करने से बचें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गलत कार्यों की ओर आपका झुकाव हो सकता है। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न हो सकती है। ज्यादा तेल, मसालेदारयुक्त भोजन का सेवन न करें।
यह भी पढ़ें – सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग, इन राशियों की किस्मत चमकेगी
तुला मासिक राशिफल फरवरी 2025
तुला राशि काफी उत्साहित रहेंगे। सामाजिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा।
बुध के राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। साहित्य और कलाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी।
पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। चतुर्थ और पाँचवा सप्ताह में आपके कई सारे रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों के ऊपर आप दबाव बना पायेंगे।
इस माह के शुरुआती सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेंगे। दूसरे सप्ताह में मार्गी गुरु के कारण ससुराल के परिजनों से मतभेद उभर सकते हैं। अपने खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। वायरल सङ्क्रमण सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी काफी कठोर हो सकती है जिसके कारण पड़ोसियों से आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।
विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी वाणी में कठोरता रहेगी। लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया न दें। स्त्री जातकों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
वृश्चिक मासिक राशिफल फरवरी 2025
वृश्चिक राशि आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। पिता से आपको काफी अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है। मानसिक रूप से आनन्द का अनुभव करेंगे।
तीसरे सप्ताह के बाद शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। व्यापार में आपको विशेष धन लाभ प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
समाज में प्रसिद्धि और मान-सम्मान बढ़ेगा। आप योग और धर्म-कर्म में विशेष रुचि लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा।
इस माह आपको आराम अवश्य करना चाहिये। माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है।
सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। सम्पत्ति को लेकर डील सावधानी पूर्वक करें। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें।
धनु मासिक राशिफल फरवरी 2025
धनु राशि को उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
अपनी मेहनत और क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।
विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आप में प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा।
महीने के आरम्भ में जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।
विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। हृदय रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
मकर मासिक राशिफल फरवरी 2025
मकर राशि के लिए फरवरी महीना शुभ फलदायी रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने महत्वपूर्ण काम इसी दौरान पूरा का प्रयास करना चाहिए।
माह की शुरुआत में यदि आप कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए कार्य करते हैं तो आपको मनचाही कामयाबी मिल सकती है।
इस माह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा काबू खने की आवश्यकता रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम परिणाम हासिल होने पर मन में निराशा के भाव जाग सकते हैं। माह के मध्य में नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इस दौरान कुछ बड़े खर्च भी आ सकते हैं।
माह के उत्तरार्ध में अपनी योजनाओं को गुप्त रखें । परिवार के साथ मधुरता रहेगी।
कुंभ मासिक राशिफल फरवरी 2025
कुंभ राशि के लिए धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमी जन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी।
सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। परिवार में विवाह जैसा कोई आयोजन हो सकता है। नव विवाहित दम्पति कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
इस माह में बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। पञ्चम सप्ताह में आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे।
आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। मौज-मस्ती में आपका समय बर्बाद न हो इसका ध्यान रखें। त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। शत्रु वर्ग व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा।
मीन मासिक राशिफल फरवरी 2025
मीन राशि वाले महीने की शुरुआत में तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी आपके प्रति काफी प्रेम भाव रखेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं। सम्पति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है।
व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाकर रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है। चिकित्सा से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
निजी कंपनी में जॉब कर रहे जातकों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। स्थान-परिवर्तन की बाधा दूर होगी। भाई-बहनों के जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। सन्तान के व्यवहार से आप कई बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।
अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र और रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
आपके अड़ियल स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। आपको सरकारी कार्यों में परेशानी होने की सम्भावना है। जॉब बदलने को लेकर जल्दबाजी न करें।
https://www.tumblr.com/babapost