Budh Gochar January 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध का गोचर या राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार वर्तमान में बुध का गोचर धनु राशि में है, बुध शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 को 5.45 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, वे 11 फरवरी तक इस राशि में गोचर करेंगे, इसके बाद बुध का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। बता दें कि कुंभ और मकर राशि का स्वामी शनि को माना जाता है। ऐसे में जानते हैं बुध के गोचर का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Budh Gochar January 2025
मेष राशि (Mesh Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ काफी अनुकूल रहने वाली हैं। मित्रों की सहायता से आपके काम बन सकते हैं। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आपके लिये यह गोचर काफी अनुकूल रहेगा। पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा।
वृषभ राशि (Vrshabh Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबारी उद्देश्य से यात्रायें कर सकते हैं। अधिकारियों से आप अच्छा सहयोग ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको कुछ परिवर्तन करने पड़ेंगे। दूसरों पर अधिक निर्भर रहना उचित नहीं है।
मिथुन राशि (Mithun Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियों को अनदेखा न करें। आपको भाग्य का ज्यादा साथ मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। इसीलिये अधिक जोखिम भरे निवेश न करें। बीमा और निवेश पॉलिसी के द्वारा धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (Kark Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
व्यापारियों के लिये समय बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यवसाय में बड़ा धन निवेश करने के लिये समय उत्तम है। अपनी कार्यशैली में व्यापक परिवर्तन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आशानुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
सिंह राशि (Sinh Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
किसी नुकसान की भरपायी कर सकते हैं। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ बाधा देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी और फ़्लू जैसी परेशानियाँ होने की आशंका है। उधार लेन-देन से नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम विवाह के लिये परिवार में उचित समन्वय बनने की सम्भावना बन रही है। अपनी कार्यशैली में सुधार कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो नौकरी मिलने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें – January Horoscope 2025: जनवरी माह तुला के साथ इनके लिए बेहतरीन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशि
तुला राशि (Tula Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
निवेश कर सकते हैं। घर में कुछ साज-सज्जा आदि का काम करवाने की योजना भी बन सकती है। आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर पायेंगे। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से आपके पास समयाभाव भी होगा। यदि आप लम्बे समय से किसी अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे तो वह इस दौरान आपको प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrshchik Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
आप इस दौरान तीर्थ यात्राओं की ओर आकर्षित रहेंगे। व्यवसाय में प्रतिद्वन्दियों से भिड़न्त हो सकती है। बोलचाल के दौरान नरम शब्दावली का प्रयोग करें। साहित्य और सिनेमा से जुड़े लोगों का भाग्य चमक सकता है। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये।
धनु राशि (Dhanu Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
व्यवसाय से जुड़े निर्णयों के लिये बहुत शुभ समय है। आपके खर्चों में कमी आने की सम्भावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय में आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिये गोचर बहुत शुभ है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
मकर राशि (Makar Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। लेकिन आपको कई बार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आपकी बातों का लोग विरोध कर सकते हैं। घुटनों में दर्द और श्वास सम्बन्धी समस्याओं में वृद्धि होने की सम्भावना है। गुरुजनों का मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
धन का अपव्यय हो सकता है। बजट का ध्यान रखते हुये ही खरीदारी करें। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। फरवरी के प्रारम्भिक सप्ताह में विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। बच्चों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें।
मीन राशि (Meen Rashi Effect of Budh Gochar January 2025)
लाभ के अवसर मिलेंगे। कला और संस्कृति में आप काफी रुचि लेंगे। नौकरी में आपका पद बढ़ सकता है। सहकर्मी आपके लिये अनुकूल रहेंगे। आप लेखन और ललित कलाओं की ओर आकर्षित रहेंगे। दिखावे के कारण आप कई बार गलत प्रवृत्तियों की ओर भी मुड़ सकते हैं। अपनी भावनाओं का सभी के सामने प्रदर्शन न करें।