Tuesday, September 17, 2024
HomeAstrologyमासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal...

मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

WhatsApp GroupJoin

मासिक राशिफल जून 2024 | Monthly Horoscope June 2024 | Masik Rashifal June 2024

मेष राशिफल जून 2024

आप काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिनआप प्रबन्धन करने में सफल होंगे। माह की शुरुआत में ही राशि स्वामी मंगल आपकी राशि में प्रवेश करेगा, जिसके कारण आपकी कई सारी परेशानियों का निवारण मिल सकता है। व्यवसाय में जो रुकावट आपको देखने को मिल रही थी, उसमें गति देखने को मिलेगी। जिन लोगों को धन की समस्या के कारण काम में परेशानी हो रही थी, उनके लिये यह माह अनुकूल होकर धन लाभ के अवसर प्रदान करायेगा। माह के मध्य में बुध और सूर्य का मिथुन में प्रवेश आपके बन्द अवसरों को खोलने में विशेष रूप से सहायक होगा। इस महीने आपको स्वयं के लिये समय निकालना होगा। मौसम में बदलाव के कारण कुछ समय बीमार भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। आपको काफी समझदारी से अपने रिश्तों को सम्भालने की आवश्यकता है। माह के अन्त में आपको काफी तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिन्तकों से सलाह अवश्य ले लें।

वृषभ राशिफल जून 2024

महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। मानसिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे छात्रों के लिये समय अनुकूल है। उच्च अधिकारी आपकी काफी मदद करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का अनुभव करेंगे। प्रेमी जन आपकी काफी मदद करेगा।प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा करना चाह रहे हैं तो यह माह अनुकूल है। 13 जून को बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिसके प्रभाव में धन सम्बन्धी रुके हुये कार्यों में तीव्रता देखने को मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आप अपने व्यक्तित्व में काफी बदलाव ला सकते हैं। जिसका लाभ आपको आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में देखने को मिलेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर कुछ सावधान रहना चाहिये। वैवाहिक जीवन में तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी का ध्यान रखें। यद्यपि जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। अग्नि और लोहे के उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखने की आवश्यकता है। यदि आप विदेशी भूमि में रह रहे हैं तो यह माह आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। धार्मिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे। करियर में बदलाव आप कर सकते हैं। यह आपके लिये कितना लाभदायक और हानिकारक होगा

मिथुन राशिफल जून 2024

कार्यक्षेत्र से विरोधियों का सफाया हो सकता है। परिश्रम का आपको शीघ्र ही फल मिलेगा। उधार लिया हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप राजनीति से जुड़े हुये व्यक्ति हैं तो आपको उच्च पद प्राप्त हो सकता है। विदेश में जॉब या व्यवसाय के अवसर देख रहे लोगों के लिये महीना अनुकूल रहेगा। यदि इसके लिये आप किसी परीक्षा या आवेदन दे रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। 14 जून को बुध आपकी राशि में प्रवेश करेंगे और आपको एक नया उत्साह प्रदान करेंगे। 15 जून को सूर्य के राशि प्रवेश के बाद से कई रुके हुये कार्य बनेंगे। शुरुआत आपके लिये मिश्रित प्रभाव वाली हो सकती है। आप महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर असमन्जस में पड़ सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े हुये मामलों को लेकर कुछ तनाव बढ़ सकता है। अनावश्यक बातों को लेकर परिवार में तनाव न हो इसका विशेष ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में आपको काफी सत्यनिष्ठा की आवश्यकता है। यदि आप किसी तरह से कुछ बातें अपने स्वजनों से छिपाते हैं तो वह आपके ऊपर ही भारी पड़ेगी। आप कुछ चिन्ता में हो सकते हैं।

कर्क राशिफल जून 2024

आप अपने अधिकारों को लेकर काफी सजग रहेंगे। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। महीने का प्रथम पखवाड़ा आपको कार्यक्षेत्र में विस्तार के जबरदस्त अवसर देगा। निर्माण कार्यों की रुकावट दूर होगी। जॉब में पदोन्नति के लिये आप किसी नयी तकनीकी या कोर्स सीखने का प्रयास कर सकते हैं। महिला जातकों के लिये माह काफी शुभ रहेगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना लाभकारी होगा। व्यवसाय को लेकर भी सकारात्मक रहेंगे। पहले की गयी मेहनत का लाभ आपको इस माह हो सकता है। बैंकों और शेयर बाजार से धन लाभ हो सकता है। महीने का दूसरा पखवाड़ा आपके लिये कुछ नकारात्मक सा हो सकता है। आप अति आत्मविश्वास में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े लोगों को स्वार्थ और पाखण्ड से बचना चाहिये। वरना मानहानि होने में समय नहीं लगेगा। 22 जून के बाद राजनीति से जुड़े लोग अपने वक्तव्यों को लेकर निन्दा का शिकार हो सकते हैं। गलत भाषा का प्रयोग न करें। असन्तुलित खानपान के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह राशिफल जून 2024

अपनी परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों पर आप काफी ध्यान देने वाले हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको काफी मदद मिलेगी। बुरे लोगों की संगत से आपको मुक्ति मिलने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में खींचतान का माहौल समाप्त होगा। विदेश में कार्यरत लोग अपनी नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। कारोबारी अपने उत्पाद की मार्केटिंग में निवेश कर सकते हैं। इसका शुभ परिणाम भी उन्हें अति शीघ्र प्राप्त होगा। इस माह आपको सरकारी कार्यों में कुछ सावधानी रखनी होगी। विशेष रूप से 22 जून के बाद आपको सरकारी संस्थाओं के माध्यम से परेशानी होने की आशंका है। आपकी आर्थिक स्थिति चरमरा सकती है। सिरदर्द और थकान की स्थिति बन सकते है। सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी का शिकार न हों इसका ध्यान रखें। पुरुष जातकों को स्त्रियों से परेशानी उठानी पड़ सकती है। मदिरा का सेवन करने वालों को काफी सावधान हो जाना चाहिये। इसके गम्भीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। दिनचर्या को अच्छी रखें।

कन्या राशिफल जून 2024

आप सकारात्मक रहने वाले हैं। अपनी सुख-सुविधाओं पर आप काफी ध्यान देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार में बाधा डालने वाले तत्वों से आपको छुटकारा मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आप अचानक से काफी सजग हो सकते हैं। 14 जून को राशि स्वामी स्वराशि में आयेंगे इसके प्रभाव से आपके रुके हुये कार्य बनने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप सभी लोगों का ध्यान रहेंगे। महीने का उत्तरार्ध काफी शुभ रहेगा। 1 जून को मंगल अपनी राशि में प्रवेश कर शनि से दृष्ट होगा। जो की जीवनसाथी की सेहत के लिये शुभ नहीं है। सिर में चोट लग सकती है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप हर तरह से खराब होगा। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यदि आपकी मित्रता सूची में हैं तो उनसे दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रबन्धन बनाये रखना पहले और तीसरे सप्ताह में कुछ कठिन रहेगा। यदि आप किसी प्रेम सम्बन्ध में हैं तो विवाह को लेकर जल्दबाजी न दिखायें। कुछ लोग आप पर शक कर सकते हैं।

तुला राशिफल जून 2024

नौकरी के लिये यह माह विशेष रूप से शुभ है। आप एक मजबूत स्थिति में होंगे। जिन लोगों के साथ आप तनाव भरी परिस्थितियों का सामना कर रहे थे, वे ही आपके सामने नतमस्तक दिखलायी देंगे। नये घर में शिफ्ट होने की योजना बना सकते हैं। यदि आप शोध कार्यों में रुचि रखते हैं तो यह माह आपके लिये बड़े अवसर लेकर आ रहा है। आपके द्वारा कही हुयी बातें सत्य सिद्ध होंगी। आप अपने करियर को लेकर निर्णय ले सकते हैं। आप कई स्रोतों से धन लाभ प्राप्त करेंगे। 15 जून के बाद बहुत सी स्थितियाँ आपके पक्ष में देखने को मिलेंगी। आपको कुछ तनाव हो सकता है। पुरानी देनदारी का दबाव आपके ऊपर साफ दिखाई देगा। लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षा रख सकते हैं। पिता की आज्ञा मानकर काम करना लाभकारी होगा। नये सम्बन्धों को लेकर एकतरफा राय न बनायें। यदि भूमि में निवेश कर रहे हैं तो कुछ समय सावधान रखना हितकारी होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। धन उधार देना आपके लिये उत नहीं होगा।

वृश्चिक राशिफल जून 2024

व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये नए लोगों से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर जो तनाव पिछले माह था, उसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा। घर में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों पर काफी ध्यान देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों को सुखद बनाने के लिये आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदार आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। रेस्टोरेन्ट और होटल कारोबारियों के व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। शेयर मार्केट के माध्यम से भी आपको इस माह लाभ हो सकता है, लेकिन वहाँ कुछ सावधानियों का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक होगा। 15 जून को सूर्य का राशि परिवर्तन कई समस्याओं से मुक्ति दे सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायत कर सकते हैं। महीने की शुरुआत में आप जीवनसाथी को शायद विशेष समय न दे पायें, जिसके कारण छोटे-मोटे मनमुटाव हो सकते हैं। इस माह राशि स्वामी मंगल शनि से दृष्ट रहेगा

धनु राशिफल जून 2024

पुराना उधार वापस मिल सकता है। सम्पत्ति से जुड़े कानूनी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। ग्राहक व्यवसायियों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। अपने स्वभाव पर आप काफी काम कर सकते हैं। अपनी कमियों को दूर करेंगे। दवाइयों और कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये माह भाग्यशाली रहेगा। अपनी दिनचर्या को सदैव सन्तुलित रखें। छोटी दूरी की धार्मिक यात्राओं के योग इस माह बन रहे हैं। घर के बुजुर्गों का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। यदि विदेश में रहने वाले परिजनों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। विदेश यात्रा को लेयकर जल्दबाजी न दिखायें। शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र करने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में मनोवान्छित परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है।

मकर राशिफल जून 2024

सामाजिक सम्बन्धों को लेकर आप सक्रिय रहेंगे। आय के नये विकल्पों ढूंढ सकते हैं। उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का परामर्श आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है। सन्तान की उन्नति से आपको गर्व का अनुभव होगा। सन्तान को लेकर परेशानियाँ 15 जून के बाद समाप्त हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे उपहार की अपेक्षा रख सकते हैं। महीने का शुरुआती भाग आपके लिये कुछ तनाव वर्धक हो सकता है। घर में कलह का माहौल हो सकता है। अपनी जीवनशैली को बेहद सन्तुलित रखें। कारोबार में बड़ा जोखिम फिलहाल लेना उचित नहीं है। राजनीति से जुड़े लोग षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। बाहरी भोजन से दूरी बनाकर रखें। धार्मिक साहित्य के प्रति आपके मन में आकर्षण का भाव उत्पन्न होगा।

कुंभ राशिफल जून 2024

माह के प्रथम दिन की मंगल अपनी राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण घर का तनाव दूर होगा। किसी बड़ी समस्या के समाधान को लेकर आप निष्कर्ष में पहुँच सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये माह शुभ रहेगा। आप मैनेजमेन्ट से जुड़े कार्यों में विशेष रुचि ले सकते हैं। प्रेम विवाह की सहमति मिलने की सम्भावना बन रही है। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। आपको अपनी कार्यशैली में सुधार करने के अवसर मिलेंगे। उच्च पदों पर बैठे हुये लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता हो सकती है। चौथे सप्ताह के दौरान जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव होने की आशंका है। अविवाहित लोग विवाह तय करने को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। व्यवसाय के काम सावधानी पूर्वक करना होगा। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सँभाल कर रखों। रक्तचाप और शुगर के रोगी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशिफल जून 2024

आप लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। सरकारी कार्यों की जो बाधा थी, वह दूर होगी। जो आपके प्रति अनुकूल नहीं थे, वे आपके अनुकूल हो जायेंगे। आप कुछ रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेने वाले हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यवसाय में आप अपने प्रचार-प्रसार में काफी व्यस्त हो सकते हैं। नये सहयोगियों के जुड़ने से आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम लाभ होगा। कमीशन आदि व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। 15 जून के बाद का समय अच्छा रहेगा। आपको कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिये। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। कुछ लोग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। आप अपमानित महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने इष्ट मित्रों और प्रियजनों से चर्चा करनी चाहिये। आप किसी से शिकायत करने के बजाय परिस्थितियों के अनुसार ढलने का प्रयास करें। आपको किसी से भी स्वयं की तुलना न करें।

यह भी पढ़ें- Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular