New Mahindra XUV300 Facelift : महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) काफी दिनों से XUV300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है, जो 2024 की शुरुआत में मार्केट में आ सकती है। इसके टेस्टिंग मॉडल्स को कई बार सड़कों पर देखा गया है। इसकी तस्वीरों से कुछ रोचक डिटेल्स सामने आई हैं। नई महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) के डिजाइन में बदलाव होंगे, हालांकि इंटीरियर काफी हद तक मौजूदा मॉडल के समान ही रहने की उम्मीद है। वाहन कंपनी इसमें कई हाईटेक सुविधाएं देने करने की तैयारी कर रही है। जिसमें कुछ मैकेनिकल बदलाव भी शामिल हैं। यहां हम जानते हैं नई XUV300 फेसलिफ्ट में क्या नया बदलाव देखने को मिलेगा। (New Mahindra XUV300)
नई Mahindra XUV300 ऑटोमेटिक गियरबॉक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई XUV300 में नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। जो यूनिट मौजूदा 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स को रिप्लेस करेगा। इसके चलते सबकॉम्पैक्ट एसयूवी से बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि, इंजन लाइनअप में कोई बदलाव नहीं होगा। New Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट में क्रमशः 110bhp, 131bhp और 117bhp पॉवर आऊटपुट वाला 1.2L टर्बो पेट्रोल, 1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन मिलेगा। (New Mahindra XUV300)
नई Mahindra XUV300 के फीचर्स
नई XUV300 का मिड-लाइफ अपडेट एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे खास फीचर के साथ आएगा, जो अपने सेगमेंट में पहली बार होगा और सबसे महत्वपूर्ण ADAS तकनीक के शामिल होने की उम्मीद है। यह सुविधा हुंडई वेन्यू जैसे कंपीटीटर में पहले से ही है और सोनेट सबकॉम्पैक्ट SUV भी इस सिस्टम से लैस होने वाली है। (New Mahindra XUV300)
नई Mahindra XUV300 इंटीरियर अपडेट
नई महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के लिए एक अपडेटेड और छोटा गियर सिलेक्टर होगा। इसके सेंट्रल एसी वेंट में थोड़ा अंतर होगा, जबकि फुल डैशबोर्ड डिज़ाइन समान रहेगा, हालांकि इसे एक नया फिनिश मिलेगा। नई महिंद्रा XUV300 एक बड़े फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगा, साथ ही इसमें नए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिलेंगे। (New Mahindra XUV300)
नई XUV300 फेसलिफ्ट का डिजाइन XUV700 से प्रेरित बताई जा रही है। जिसमें महिंद्रा बीई इलेक्ट्रिक SUV कांसेप्ट के एलिमेंट्स शामिल हो सकते हैं। इसमें दो पार्ट वाला नया फ्रंट ग्रिल, XUV700 से प्रेरित C-आकार के LED हेडलैंप, एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, एक अपडेटेड टेलगेट और रियर बम्पर, नए टेललैंप और एक रिपोज्ड लाइसेंस प्लेट देखने को मिल सकते हैं। (New Mahindra XUV300)