Sunday, September 8, 2024
HomeAutoMahindra Thar: नई महिंद्रा आर्मडा का फर्स्ट लुक लॉन्च से पहले ऑनलाइन...

Mahindra Thar: नई महिंद्रा आर्मडा का फर्स्ट लुक लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक, जानें कैसा होगा इसका लुक और क्या मिलेंगे फीचर्स?

WhatsApp GroupJoin

Mahindra Thar : महिंद्रा थार आर्मडा 5-डोर का फर्स्ट लुक लीक होने की खबर है। कहा जा रहा है कि महिंद्रा की ये नई कार 3-डोर मॉडल से अलग है। 3-Door थार की तुलना में, 5-Door आर्मडा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप लगी हैं। वहीं इस गाड़ी में ग्रिल भी दूसरी लगी है। कार में लगी ग्रिल 5-डोर वर्जन को बताती है, जिसमें डबल स्लॉट्स में अलग-अलग पैटर्न बने हैं। वहीं 3-डोर थार में सिंपल 7-स्लॉट ग्रिल लगी है। आइए जानते हैं आर्मडा में क्या खास बातें हो सकती हैं-

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा के संभावित फीचर्स

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा के साइड से नजर डालें, तो पता चलता है कि इस कार में लंबा व्हीलबेस दिया गया है। आर्मडा 5-डोर में दरवाजों के एक और सेट को जोड़ा गया है, वहीं इन दरवाजों के साथ ही मिरर के ऊपर जो कैमरा लगा है, उससे लगता है कि आर्मडा 5-डोर में 360-डिग्री कैमरा का ऑफर भी दिया गया है।

आर्मडा के बेकसाइड के दरवाजे के हैंडल की जगह भी बिल्कुल अलग है। पीछे के दरवाजे के हैंडल, फ्रंट डोर हैंडल की तुलना में छोटे रखे गए हैं। यदि महिंद्रा आर्मडा की इसके पिछले 3-डोर मॉडल से तुलना करें, तो इस कार के लुक को और भी प्रीमियम लुक दिया गया है। वहीं 3-डोर थार से काफी कुछ अलग रखा गया है।

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा में क्या है खास

Mahindra 5-डोर थार आर्मडा का केबिन पहले से भी अधिक प्रीमियम हो सकता है। साथ ही इसमें कई और फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इस वाहन में 10.25-इंच की स्क्रीन और लेटेस्ट कार टेक्नोलॉजी के साथ में 10.25-इंच का ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी लगा मिल सकता है। इस कार में 360-डिग्री कैमरा के साथ में ADAS सिस्टम और एक सनरूफ भी मिलने की संभावना है।

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा का पावरट्रेन

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा में 3-डोर थार की तरह ही इंजन ऑप्शन मिलने की संभावना है। इसमें एक टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। इसके दोनों इंजन के साथ ही 4-व्हील ड्राइव के फीचर को ऑफर किए जाने की संभावना है। वहीं रियर व्हील ड्राइव को स्टैंडर्ड रखा जा सकता है।

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा कब लॉन्च होगी?

महिंद्रा 5-डोर आर्मडा इसी साल यानी 2024 में 15 अगस्त के दिन लॉन्च की जा सकती है। इसकी कीमत 3-डोर की तुलना में कुछ ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें – Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा इस यूनिक कार का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की तैयारी में

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular