Tuesday, March 11, 2025

Maha Lakshmi Yog 2025: मंगल और चंद्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maha Lakshmi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ऊर्जा के कारक माने गए हैं, तो वहीं चंद्र को मन का कारक माना जाता है। चंद्र सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से भ्रमण करने वाला ग्रह हैं और उनके प्रभाव से जातक को मानसिक शांति मिलने के साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होती हैं।

ऐसा माना जाता है कि यदि जातक की कुंडली में चंद्र मजबूत हो तो जातक के सभी कार्य बिना किसी बाधा, रूकावट के पूर्ण होते हैं और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। ज्योतिषियों के अऩुसार चंद्र राशि परिवर्तन करते हुए अन्य ग्रहों से युति भी बनाते हैं। ऐसे में चंद्र 7 मार्च 2025 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर मिथुन राशि में एंट्री कर चुके है। इस राशि में पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद है।  ऐसे में मंगल और चंद्र की युति हो रही है, जिससे ‘महालक्ष्मी राजयोग’ का निर्माण हो रहा है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को कार्यों में सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियों के बारे में-

मेष राशि (Aries)

महालक्ष्मी राजयोग मेष राशि वालों के लिए अत्यंत खास रहने वाला है। इस योग के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होने के साथ परिवार को लेकर यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है। इस दौरान जमीन, अचल संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। करियर में मनमाफिक सफलता प्राप्त करने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo)

महालक्ष्मी राजयोग का असर आपके व्यापार पर पड़ेगा, जिसमें लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात तय हो सकती है। अटके काम भी पूरे होंगे। निवेश के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करीबी रिश्तेदारों से या अन्य स्रोत से शुभ समाचार मिल सकता है। वातावरण खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि (Libra)

महालक्ष्मी राजयोग से तनाव दूर होगा। नकारात्मकता में कमी आएगी। धन को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कोर्ट का मामला हल होने से राहत मिलेगी। आपके वेतन में वृद्धि के योग है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आमदनी में अच्छा इजाफा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

महालक्ष्मी राजयोग बेहतरीन साबित हो सकता है। दफत्तर में काम को लेकर चल रही समस्या अब दूर होगी। परिवार में किसी की नौकरी लगने से आर्थिक हालात सुधरेंगे। करियर में लाभ होगा। आप संतान को लेकर कहीं घूमनेजा सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।  आपकी योजनाएं सफल होंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Latest Articles