Love Horoscope Today लव राशिफल 22 नवंबर 2023 Aaj Ka Love Rashifal 22 November 2023 : आज बुधवार को धनु राशि के जातकों को उनके लवर की बातें कांटे की तरह चुभेंगी। किसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहना होगा। वहीं प्रेमी के किसी दूसरे की ओर आकर्षित होने के कारण वृश्चिक राशि के जातकों का दिल टूटकर चूर होगा। जानिए कैसा रहेगा आज का लव राशिफल
आज का तुला लव राशिफल 22 नवंबर 2023 (Libra Love Horoscope)
आज का दिन तुला राशि के लवर के लिए शानदार रहने वाला है। अपने प्रेमी को रिझाएंगे। आकर्षक पहनावे से सभी का दिल जीतेंगे। प्यार करने वालों को मुलाकात के दौरान अच्छी सूचना मिलेगी। तनाव कम होगा। (लव मीटर-73 प्रतिशत)
आज का वृश्चिक लव राशिफल 22 नवंबर 2023 (Scorpio Love Horoscope)
आपका लवर किसी दूसरे की ओर आकर्षित हो सकता है। इससे दुखी रहेंगे। आपका दिल टूटकर चूर होगा। लेकिन आपको धैर्य रखना होगा। प्यार में कमी के चलते मायूस रहेंगे। दंपत्तियों को आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। (लव मीटर-61 प्रतिशत)
आज का धनु लव राशिफल 22 नवंबर 2023 (Sagittarius Love Horoscope)
आज लवर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लवर की बातें आपको कांटे की तरह चुभेंगी। लव रिलेशनशिप में दूरियां आने की संभावना है। परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी भी हो सकती है। तनाव में रहेंगे। (लव मीटर-50 प्रतिशत)
मेष से कन्या राशियों का आज का लव राशिफल पढ़ें
आज का मकर लव राशिफल 22 नवंबर 2023 (Capricorn Love Horoscope)
कार्यस्थल पर किसी से विवाद दूर होगा। जिसे काफी दिनों से पसंद कर रहे थे उसे आज प्रपोज कर सकते हैं। कसी काम से बाहर जाएंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाएं। प्रेमियों के बीच भरोसा बढ़ेगा। सोशल मीडिया पर चैटिंग करेंगे। (लव मीटर-76 प्रतिशत)
आज का कुंभ लव राशिफल 22 नवंबर 2023 ( Aquarius Love Horoscope)
क्रोधपूर्ण व्यवहार के चलते आपसे लोग दूरी बनाएंगे। आज किसी मित्र के साथ वक्त बिता सकते हैं। परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कोई मित्र आपको शुभ सूचना दे सकता है। (लव मीटर – 63 प्रतिशत)
आज का मीन लव राशिफल 22 नवंबर (Pisces Love Horoscope)
लव लाइफ का मजा लेंगे। प्रियतम से दिल की बातें करेंगे। आज आपका साथी काफी रोमांटिक रहेगा। एक साथ लंच कर सकते हैं। घूमने का प्लान बनाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। कुछ विरोधी परेशान कर सकते हैं। (लव मीटर-78 प्रतिशत)
https://www.facebook.com/baba.post.338