Love Horoscope 1 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र राशि की गणना के आधार पर प्रेम संबंधों को लेकर भविष्यवाणी की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज आपका प्रेम राशिफल कैसा रहेगा। (आज का लव राशिफल 1 मार्च 2025)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज लवमेट को सरप्राइज गिफ्ट देंगे। अपने साथी से मिलकर काफी खुश रहने वाले हैं। किसी करीब की जगह घूमने के लिए जा सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेमियों के बीच अंतरंगता रहेगी। आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी मित्र के साथ घूमने जाएंगे। नए लव रिलेशनशिप बनेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कार्यस्थल पर अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं। प्रेमियों का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज प्रेमियों को सावधान रहना होगा। किसी कठिन स्थिति में फंस सकते हैं। तनाव रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेमियों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगेगा। काफी समय एक साथ बिताएंगे। परिवार में कुछ आयोजन हो सकता है। काफी खुश रहेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव लाइफ में दूरियां आने की संभावना है। लव कपल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार के लोगों से प्रेम रहेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रोमांटिक मूड में अपने साथी को प्रपोज करेंगे। आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ का भरपूर आनंद लेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। लव कपल को अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपने साथी को उपहार देंगे। दिल की बातें होंगी। काफी रोमांटिक रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज प्रेमी युगल एकांत में समय गुजार सकते हैं। शादी को लेकर विचार करेंगे। कार्यस्थल पर अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज किसी सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकते हैं। लव रिलेशनशिप की समस्या दूर होगी। रोमांस के मूड में रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे। अपने साथी को घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।