Wednesday, February 5, 2025
HomeAstrologyदिसंबर 2024 के प्रमुख व्रत/त्योहार के बारे में जानें, कब शुरू होगा...

दिसंबर 2024 के प्रमुख व्रत/त्योहार के बारे में जानें, कब शुरू होगा खरमास?

WhatsApp Group Join Now

व्रत/त्योहार दिसंबर 2024: वर्ष 2024 का अंतिम माह दिसंबर रविवार एक तारीख से शुरू हो गया है। साल के अंतिम माह दिसंबर में विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी, सफला एकादशी के अलावा इस माह में ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस भी मनाया जाएगा। इसके अलावा प्रदोष व्रत्त 13 दिसंबर को होगा। आइए जानते हैं दिसंबर 2024 में कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे-

मार्गशीर्ष अमावस्या (Margshirsha Amavasya 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत 1 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। अमावस्या 30 नवंबर सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर 1 दिसंबर 2024 सुबह 11:50 बजे समाप्त होगी। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर पितरों की पूजा करना चाहिए, इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और दोष समाप्त होता है।

कब शुरू होगा खरमास 2024?

खरमास 15 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहा है। जो 13 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान शादी- विवाह और सारे शुभ मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।

पंचांग के अनुसार जब सूर्य देव ब्रहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं तो खरमास शुरू हो जाता है। खरमास का महीना शुभ नहीं माना जाता है। 15 दिसंबर से पहले 4, 5, 9, 10 और 14 दिसंबर 2024 को शादियों के पांच शुभ मुहूर्त हैं।

जानें प्रमुख व्रत-त्योहार के बारे में

विवाह पंचमी: भगवान शिव व माता पार्वती का स्मरण कर पूजा-आराधना और व्रत की जाती है।

चम्पा षष्ठी: मां चंपेश्वरी की आराधना की जाती है।

मोक्षदा एकादशी: मोक्ष प्राप्त करने के लिए यह व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है।

दत्तात्रेय जयंती: भगवान दत्तात्रेय को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का अवतार माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु वत्त और पूजा करते हैं।

सफला एकादशी: भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से सुख- समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल दिसंबर 2024: इस महीने कई राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, सावधान रहें, इन्हें मिलेगी सफलता

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular