JSSC Scientific Assistant Bharti 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने वैज्ञानिक सहायक के 23 पदों पर भर्ती निकाली है।
जारी सूचना के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 02 मई, 2025 से शुरू होगी। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन (JSSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से वैज्ञानिक सहायकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह नियुक्ति राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची में की जाएगी।
कुल 23 पदों में नियमित रिक्ति के 14 एवं बैकलॉग नियुक्ति के 9 पद शामिल हैं। रेग्यूलर वैकेंसी में, फिजिक्स, जनरल केमिस्ट्री, विष विज्ञान, सीरम विज्ञान, डीएनए और साइबर फॉरेसिंक में वैज्ञानिक सहायकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि और आवेदन करने के लिए आसान स्टेप्स सहित अन्य जानकारी नीचे दी जा रही है जिसे अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं।
JSSC Scientific Assistant Bharti 2025: झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती से जुड़ी ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 04-04-2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख- 02-05-2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 02-06-2025
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 04-06-2025
JSSC Scientific Assistants Jobs 2025: झारखंड वैज्ञानिक सहायकों के भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
झारखंड वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
फिर, होमपेज पर उपलब्ध Scientific Assistants जॉब्स भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
लिंक एक्टिव होने पर आवेदन फॉर्म भरें।
सभी जरूरी जानकारी के साथ मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
फिर शुल्क सबमिट करें। भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कैंडिडेट की जानकारी लिए बता दें कि, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 14-05-2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SECR में निकली 1007 पदों पर भर्ती, 4 मई तक कर सकते हैं रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन
BSSC Recruitment 2025: बिहार में सब-स्टैटिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आज से आवेदन, ये है प्रोसेस
अप्रैल 2025 में इन विभागों में होगी भर्ती, जानें Top 5 Govts Jobs के बारे में
रायपुर : प्रयोगशाला सहायक भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें
फूड सेफ्टी ऑफिसर के 100 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 27-04-2025