5 जनवरी का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 5 January 2025 in Hindi, आज का राशिफल 5 जनवरी 2025 : आज रविवार का का दिन कर्क सहित इन तीन राशियों के लिए शानदार मौके ला रहा है। अवसर को न चूकें। सूर्य की कृपा से भाग्य खुलेगा। आइए यहां जानते हैं 5 जनवरी 2025 का राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। करियर के क्षेत्र में बड़े मौके मिलेंगे। पारिवारिक तनाव दूर होगा। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आज किसी बात को लेकर मित्रों के साथ बहस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। गलतफहमी के कारण समय नष्ट होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। यात्रा से लाभ होगा। करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope) आज नए लोगों से मुलाकात का लाभ होगा। छुट्टी का दिन होने के कारण अपने पेंडिंग कार्य पूरे करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी को उधार न दें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिक लोगों को लाभ होगा।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। समय पर अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। किसी विवाद को अपनी कुशलता से सुलझा सकते हैं। सोचे हुए कार्य पूरे करेंगे। आज रिश्तेदारों के घर जा सकते हैं। कारोबार को लेकर शानदार मौके मिलेंगे।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज परिवार के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। कारोबार में आज लाभ होने की संभावना है। उधार लेनदेन सावधानी से करें। मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज गूढ़ रहस्य से जुड़े साहित्य का अध्ययन कर सकते हैं। निवेश को लेकर सावधान रहें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रहें। बच्चों के साथ वक्त बीतेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा। संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है।
यह भी पढ़ें – Weekly Horoscope: नए साल को स्पेशल बनाएंगे ये राशि वाले, जानें 30 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज धैर्यशीलता रखें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। नए कार्यों में लाभ होगा। यात्रा कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई पर नजर रखें। करियर को लेकर चल ही समस्या दूर होगी। किसी मित्र से शुभ सूचना मिल सकती है। सावधानी से धन खर्च करें।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज अपने विचारों में उत्कृष्टता लाएं। अहंकार के चलते छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। एकांत में रहकर चिंतन मनन कर सकते हैं। मंदिर देवालय दर्शन के लिए जाएंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज हर कार्य को बखूबी अंजाम देंगे। आपकी पूछपरख बढ़ेगी। घरेलू मुद्दों को हल कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। आपका दिन अच्छा रहेगा। शाम को परिवार के साथ घूमने जाएंगे। खानपान को नियंत्रित रखें। सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज का कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। नए स्रोत से आय होगी। बच्चों को उनकी मनचाही वस्तु दिलाएंगे। जीवनसाथी को साथ लेकर घूमने का प्लान बताएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अल्प मेहनत से बड़ी सफलता मिल सकती है। जमीन आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। सेहत संबंधी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आसपड़ोस के लोगों से मधुर संबंध रखें। मनचाहा व्यंजन का स्वाद ले पाएंगे।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज मीन राशि के जातकों को कारोबार में लाभ होगा। सेहत संबंधी परेशानी दूर कर पाएंगे। अपनी दवाइयां सही समय पर लें। योग व्यायाम से लाभ होगा। कारोबारियों को बड़े मौके मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।