Saturday, September 21, 2024
HomeAstrology22 सितंबर 2024 का राशिफल : आज इन राशियों का भाग्योदय होगा,...

22 सितंबर 2024 का राशिफल : आज इन राशियों का भाग्योदय होगा, नौकरी मिलेगी, बड़े मौके मिलेंगे

WhatsApp GroupJoin

22 सितंबर 2024 का राशिफल: आज रविवार का दिन इन 4 राशियों के लिए शानदार रहेगा। इनके भाग्योदय की संभावना है। नौकरी को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। करियर के क्षेत्र में बड़े मौके मिलेगा। आइए यहां जानते हैं 22 सितंबर 2024 का राशिफल कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024

आज का मेष राशिफल 22 सितंबर 2024 (Aries Horoscope) 

आज स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में बहसबाजी करने से बचें। लोग आपसे बहुत अपेक्षायें रखेंगे। इसीलिये आपके ऊपर थोड़ा दबाव भी हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में नवीनता का आनन्द लेंगे।

आज का वृषभ राशिफल 22 सितंबर 2024 (Taurus Horoscope)

आज नजदीकी लोगों के साथ गम्भीर मुद्दों पर विमर्श कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन से लोग प्रेरणा लेंगे। बच्चों की उन्नति से गर्व का अनुभव करेंगे।

आज का मिथुन राशिफल 22 सितंबर 2024 (Gemini Horoscope)

आज आपके साथ राजनीति हो सकती है। महत्वपूर्ण उपकरणों में खराबी होने की सम्भावना है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको बचना चाहिये। दूसरों से मदद की अपेक्षा करते वक्त अपने स्वाभिमान का भी ध्यान रखें। उच्च रक्तचाम की समस्या परेशान कर सकती है।

आज का कर्क राशिफल 22 सितंबर 2024 (Cancer Horoscope)

आज ताजगी का अनुभव करेंगे। आज आप कई सारी समस्याओं को सुलझाने के मूड में रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। युवाओं को जॉब के अवसर मिलेंगे।

आज का सिंह राशिफल 22 सितंबर 2024 (Leo Horoscope )

आज अपने मित्रों को करियर के लिये प्रेरित करना उत्तम होगा। मन में कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा रहेगी। दूसरों की समस्याओं को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक कलह शान्त होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सुखद समाचार मिलेंगे।

आज का कन्या राशिफल 22 सितंबर 2024 (Virgo Horoscope)

आज लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर उत्सुक रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। विदेश यात्रा होने की सम्भावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन शानदार रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिये।

आज का तुला राशिफल 22 सितंबर 2024 (Libra Horoscope)

खर्चों पर नियन्त्रण रखना आवश्यक है। मधुमेह के रोगियों को खानपान का ध्यान रखना चाहिये। सहयोगी आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। झूठी शान और अहंकार से आपको बचना चाहिये। किसी मित्र से भेंट हो सकती है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

आज का वृश्चिक राशिफल 22 सितंबर 2024 (Scorpio Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने के लिये जा सकते हैं। बढ़ते हुये खर्चों को नियन्त्रित करने में कामयाबी मिलेगी। बड़े मौके मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Masik Rashifal: बुध का सिंह और कन्या में गोचर दिलाएगा लाभ, सितंबर माह 2024 में इन राशियों के जीवन में आएगी बहार

आज का धनु राशिफल 22 सितंबर 2024 (Sagittarius Horoscope)

आज किसी का हयोग मिल सकता है। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। पैरों में खिंचाव व दर्द की शिकायत हो सकती है। बैंककर्मियों को आज पदोन्नति मिलने की सम्भावना बन रही है। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। अपने अनुभवों का लाभ उठायेंगे।

आज का मकर राशिफल 22 सितंबर 2024 (Capricorn Horoscope)

कारोबार में साझेदार जोड़ने का विचार बनायेंगे। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी सहकर्मी से आपका मतविरोध हो सकता है। पुराने अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। बुरे काम से दूर रहें।

आज का कुंभ राशिफल 22 सितंबर 2024 (Aquarius Horoscope)

आज नए कार्यों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी के साथ नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। गलत सूचनाओं के कारण काम में बाधा आ सकती है। परिवार के बुजुर्गों की आज्ञा का पालन करेंगे।

आज का मीन राशिफल 22 सितंबर 2024 (Pisces Horoscope)

निजी काम करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। नये लोगों से सम्पर्क हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का विचार करेंगे।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular