Thursday, February 6, 2025
HomeAstrologyगुरु गोचर 2025: नए साल में बृहस्पति ग्रह की चाल तीन बार...

गुरु गोचर 2025: नए साल में बृहस्पति ग्रह की चाल तीन बार बदलेगी, इन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां, लाभ होगा

WhatsApp Group Join Now

गुरु गोचर 2025: देवगुरु बृहस्पति या गुरु को ज्योतिष के अनुसार ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बृहस्पति या गुरु ग्रह 27 नक्षत्रों में तीन पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलती है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर होता है। साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति तीन बार चाल बदलेंगे। जिसमें पहले 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर 2024 को कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं 3 दिसंबर को गुरु वक्री अवस्था में फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के 3 बार राशि परिवर्तन करने से इन तीन राशि वालों को लाभ होगा, उनके जीवन में खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं, 2025 में 3 बार गुरु की चाल बदलने से किन-किन राशियों को होगा लाभ-

वृषभ राशि

साल 2025 में गुरु गोचर वृषभ राशि वालों के लिए कई मायनों में लाभकारी साबित होगा। इस राशि के सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित जातकों को अपने लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। एकाएक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार को गति मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। तनाव में कमी आएंगी।

मिथुन राशि

गुरु राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को अच्छा खासा लाभ होगा। इस दरान ट्रांसफर हो सकता है। कारोबार में मनमाफिक परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपका धन कहीं रूका हुआ है तो वापस मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। नए मार्ग से धन आने की संभावना है वहीं पैतृक कारोबार से भी धन प्राप्ति होगी। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह राशि

गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। धन लाभ होगा। भाग्यशाली रहेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। परिजनों से प्रेम बढ़ेगा। कुछ काम बनेंगे। आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी। इस दौरान आपको भूमि, मकान या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें – सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का 3 राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं?

WhatsApp Channel Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular