Free Fire Max: बदले हुए वेपन्स के साथ मिलेगा नया गेमिंग एक्सीपीरियंस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Free Fire Max: फ्री फायर मैक्स में गेमर्स को बहुत सारे इन-गेम गेमिंग आइटम्स मिलते हैं। इन आइटम्स में कैरेक्टर्स, पेट, इमोट, ग्लू वॉल स्किन, गन, गन स्किन्स समेत कई हथियार शामिल होते हैं।

फ्री फायर मैक्स (Free Fire Max) को बनाने वाली डेवलपिंग कंपनी गरेना अपने इस गेम में गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए अपने हथियार में लगातार बदलाव करती रहती है और नए हथियारों की पेशकश भी करती रहती है। हथियारों में होने वाले बदलावों का असर गेमर्स की गेमिंग स्किल्स पर पड़ता है। आइए हम आपको फ्री फायर मैक्स में आए लेटेस्ट अपडेट OB44 के बाद इस गेम के कई हथियारों में हुए रोमांचक बदलावों के बारे में बताएंगे।

इन वेपन्स में होगा बदलाव

Bizon: इसके डैमेज में 10% की कमी आई है और मैगज़ीन का साइज घटकर 25 हो गया है। यह बदलाव गेमर्स को अधिक सटीकता से फायर करने के लिए प्रेरित करेगा।

Trogon: इस हथियार के डैमेज में 8% की गिरावट आई है और रेंज 5% तक कम हो गई है। इससे गेमर्स को अधिक नज़दीकी लड़ाईयों में इसे उपयोग करने का अवसर मिलेगा।

Charge Buster: इस हथियार का डैमेज 10% कम हो गया है, मैक्स कार्ड ड्यूरेशन 25% तक कम हो गया है, मूवमेंट स्पीड में 5% गिरावट आई है, फुल कार्ड का समय 30% से बढ़ गया है। यह बदलाव गेमर्स को अधिक सोच-समझकर हमला करने के लिए मजबूर करेगा।

बदलेगा गेमिंग एक्सीपीरियंस

Double Vector: इसमें एक्यूरेसी 5% बढ़ी है, रेंज 15% बढ़ चुकी है और मैगज़ीन का साइज 23 हो गया है। यह बदलाव गेमर्स को अधिक दूरी से निशाना लगाने में सहायता करेगा।

Vector: इसके मैगज़ीन का साइज अब 23 किया गया है, जिससे गेमर्स को अधिक गोलियां चलाने का मौका मिलेगा।

MP5: इस हथियार के डैमेज में 8% तक सुधार आया है, और इसकी मारक क्षमता बढ़ गई है।

PARAFAL: मैगज़ीन का साइज 20 कर दिया गया है और ADS स्पीड में 10% तक का सुधार हुआ है, जिससे गेमर्स को तेजी से निशाना साधने में मदद मिलेगी।

फ्री फायर मैक्स (Free Fire Max) गेम बदलाव के बाद रोमांचक हो गया है। गेमर्स को अब अपनी रणनीति में बदलाव करने और नए वेपन्स के साथ अपने स्किल्स को निखारने का अवसर मिलेगा। यह अपडेट गेम के प्रति उत्साह को और भी बढ़ा देगा और गेमर्स को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें – Online Gaming के दीवानों के लिए अनोखी खबर, Mario Kart 8 Deluxe को मिली खास कामयाबी

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version