रायपुर. Chhattisgarh कांग्रेस सोमवार को भरोसा यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा निकालेगी। गांधी जयंती पर निकलने वाली इस यात्रा की अगुवाई इन क्षेत्रों के विधायक करेंगे। जहां कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां जिलाध्यक्षों और दावेदारों को जिम्मेदारी मिली है।
भरोसा यात्रा विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 30 KM तक का सफर तय करेगी। आखिरी पड़ाव में सभा का आयोजन होगा। इस दौरान कांग्रेस नेता लोगों से मिलेंगे और सरकार की उपलब्धि बताएंगे। सरकार की योजनाओं के पोस्टर-पंपलेट भी बांटेंगे।
इस यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ शामिल होगा। कहीं भी पैदल यात्रा नहीं होगी। सभी विधानसभा का रोड मैप पहले से तय होगा और यात्रा उसी के अनुसार निकाली जाएगी। इस दौरान नागरिकों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी देनी होगी।
बड़े नेता यहां अगुवाई करेंगे
नेता | जगह |
सीएम भूपेश बघेल | पाटन |
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव | सरगुजा |
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत | सक्ती |
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज | बस्तर |
बीजेपी अध्यक्ष साव ये बोले
छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि परिवर्तन यात्रा देखकर कांग्रेस घबरा चुकी है। यही वजह है कि उन्हें भरोसे की यात्रा निकालनी पड़ रही है।