शबरी की धरती के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी श्री रामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्या धाम जाएंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय विष्णु भोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट कर दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। ननिहाल से अपने भांचा राम को यह भेंट होगी। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी प्रसंगों में से एक है।

मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए प्रदेश के श्रद्धालुओं हेतु अयोध्याधाम श्रीरामलला दर्शन योजना भी संचालित की जा रही है जिससे हजारों श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। योजना के शुभारंभ के समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि शीघ्र ही वे कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने जाएंगे।

यह भी पढ़ें – बेटे का भविष्य संवारने में महतारी वंदना योजना का पैसा यहां निवेश कर रही महिला

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version