CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब सुबह-सुबह व देर रात ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में गिरावट से रात में ठंड में और वृद्धि होगी। हालांकि गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। आसमान साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का ऐसा अनुमान है कि पिछले वर्ष की मुकाबले में इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ने की उम्मीद है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह से ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। वैसे फिलहाल दोपहर की तेज धूप बनी हुई है। साथ ही बाहरी इलाकों में सुबह व रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है