CG Election 2023 रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा Chhattisgarh विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारक तय किए जाने की खबर मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 और सभाएं करने की तैयारी है। ये सभाएं राजनांदगांव के साथ सरगुजा में हो सकती हैं।
BJP के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 6 सभाएं होंगी, वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा आज कवर्धा पहुंचेंगे रहे हैं। 19 अक्टूबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, 20 अक्टूबर को रविशंकर प्रसाद, 23 औऱ 24 अक्टूबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरगुजा संभाग का दौरा तय किया गया है।
साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 25 और 26 अक्टूबर को, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 28 अक्टूबर को और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 4 औऱ 5 नवंबर को बस्तर और राजनांदगांव आ सकते हैं। इनके अलावा सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी रायपुर भिलाई में होने वाली सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल गर्माने लगा है।