Chhattisgarh Assembly Election 2023: रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 को लेकर कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित मंत्रियों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।
इधर, अंबिकापुर विधानसभा सीट से टिकट मिलने पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं कांग्रेस हाईकमान का बेहद आभारी हूं। हमने पांच साल पहले जो काम शुरू किया था उसे जारी रखने की कोशिश करेंगे। नई चीजें करनी होंगी और इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम अवसर मांगेंगे। इस लिस्ट में अंबिकापुर विधानसभा सीट से चौथी बार अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव लड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2008 में अंबिकापुर विधानसभा सीट का परिसीमन हुआ और अजजा से यह सीट सामान्य हुई। साल 2008 में टीएस सिंहदेव पहली बार चुनाव लड़े और भाजपा के अनुराग सिंहदेव से मात्र 900 मतों से टीएस सिंहदेव चुनाव जीते थे।
2013 में सिंहदेव ने 20 हजार मतों से जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बने।इसके बाद 2018 के चुनाव में टीएस सिंहदेव ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा के अनुराग सिंह देव को 40 हजार मतों से हराया था। वर्तमान में टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री हैं।
CG Election 2023 Congress Candidates 1st List : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की