BMW ने इंडियन मार्केट में लॉन्च की 45 लाख रुपए की पावरफुल बाइक, जान लें इसके दमदार फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BMW M 1000 XR: बीएमडब्ल्यू की नई बाइक इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गई है। BMW M 1000 XR दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में आ गई है। BMW के M मॉडल में ये तीसरी बाइक है। इससे पहले M 1000 RR और M 1000 R भारतीय बाजार में पेश हुई थी। अब M 1000 XR इंडियन मार्केट में आ गई है। BMW की ये बाइक सबसे ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकिल होने का दावा करती है। इस बाइक का इंजन भी काफी दमदार बनाया गया है।

BMW M 1000 XR का धांसू डिजाइन

M 1000 XR को BMW ने अपनी इस नई बाइक के स्टाइल को sportier बनाया है। इस बाइक में M winglets का प्रयोग किया गया है, जिससे इसकी हाई-स्पीड स्टेबिलिटी को और भी ज्यादा इंप्रूव किया गया है। BMW की इस बाइक में स्मोक्ड विंडस्क्रीन, स्पिलिट हेडलाइट्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी एसेंबल किया गया है। इसके न्यू पेंट स्कीम में ब्लैक स्टॉर्म मैटलिक और लाइट व्हाइट कलर शामिल है।

BMW के इस M मॉडल में कार्बन फाइबर के कंपोनेंट्स का उपयोग किया गया है। मोटरसाइकिल के पहिए, इंटीग्रेटेड चेन गार्ड के साथ रियर व्हील कवर, साइड पैनल्स, एक फ्रंट व्हील कवर, इग्नीशन कवर, इनर कवर आदि कंपोनेंट्स शामिल हैं। इस बाइक का वजन 223 किलोग्राम है।

BMW M 1000 XR की जबरदस्त पावरट्रेन

BMW M 1000 XR में 999 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा। इस इंजन से 12,750 rpm पर 201 PS की पावर मिलती है और 11,000 rpm पर 113 Nm का टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम है। BMW की इस बाइक के इंजन के साथ, 6-स्पीड गियर बॉक्स भी जुड़ा हुआ है। बीएमडब्लू की यह बाइक केवल 3.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और 7.4 सेकंड में ही ये बाइक 200 kmph की स्पीड भी हासिल कर सकती है। इसकी टॉप-स्पीड 280 kmph है।

जानें फीचर्स और कीमत

BMW M 1000 XR में बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर लगाया गया है। न्यू जेनेरेशन ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS, व्हीली कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स, एडेप्टिव हेडलाइट्स, शिफ्ट असिस्टेंट प्रो, पिट लेन लिमिटर, लॉन्च कंट्रोल, ABS, स्लाइड कंट्रोल, USB चार्जिंग सॉकेट, ऑटोमेटिक हिल स्टार्ट कंट्रोल और डायनेमिल ब्रेक कंट्रोल जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं। BMW की इस शानदार बाइक की कीमत एक्स शोरूम 45 लाख रुपये है।

यह भी बढ़ें – टाटा का नया इलेक्ट्रिक ट्रक मार्केट में लॉन्च, 1 टन सामान लोड करने की क्षमता, सिंगल चार्ज में 161 किमी की रेंज

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Exit mobile version