BJP Manifesto Release Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में यह घोषणापत्र जारी किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि BJP का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से बेहतर राज्य बनाया है।
Chhattisgarh : बीजेपी का घोषणा पत्र आज जारी होगा, गृहमंत्री अमित शाह लेंगे सभा
शाह ने कहा, डॉ रमन सिंह और केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने छत्तीसगढ़ में विकास करने का काम किया। पोषण की गारंटी हमने दिया। मनरेगा में 150 दिन का काम देने वाला राज्य भी छत्तीसगढ़ बना। छात्रों को निशुल्क लैपटॉप देना प्रारंभ हुआ। Chhattisgarh को पावर स्टेट बनाने का काम भी भाजपा ने किया।
शाह ने कहा, हम जो भी वादा करते हैं जिम्मेदारी के साथ करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ को वादा किया था कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे।
भाजपा के घोषणा पत्र में बड़े ऐलान
- 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
- 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
- किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
- बारदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।
- 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
- 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।
- तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
- भूमिहीन और खेतिहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
- आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
- भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
- भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे।
- छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
- हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
- हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
- छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
- अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। Chhattisgarh में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क (फ्री) दर्शन कराएंगे।