आज का अंक ज्योतिष 16 जनवरी 2025 Ank Jyotish Today 16 January 2025 | अंक ज्योतिष में जातक के भविष्यफल का पता उसके मूलांक के आधार पर लगाया जाता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र में कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। ये सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उदाहरण के लिए किसी का जन्म 24 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+4=6 आता है। यानि 6 उस व्यक्ति का मूलांक माना जाएगा। इसी तरह जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 21-03-1995 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+1+0+3+1+9+9+5=3+0=3 यानी उसका भाग्यांक 3 है। अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा।
अंक – 1
किसी नये काम की शुरूआत अच्छी रहेगी। अफसर आपके कार्य से खुश रहेंगे। पति–पत्नी में समन्वय बना रहेगा। बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। बच्चों के ऊपर गुस्सा न उतारें। निराशा हाथ आ सकती है।
अंक 2
कड़ी मेहनत के बावजूद नतीजा कुछ हाथ नहीं आयेगा, इसलिए परेशान रहेंगे। आज सेहत खराब हो सकती है, सावधान रहें नहीं तो आपको कष्ट झेलना पड़ सकता है। पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं।
अंक – 3
आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। कुटिल लोग आपको किसी मामले में फंसाने की कोशिश करेंगे। आप सतर्क रहेंगे तो नुकसान नहीं होगा।
अंक 4
आज लवर से मुलाकात होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम, किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। मन शांत व तनावमुक्त रहेगा। खान-पान का पूरा आनन्द उठाएंगे। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को जरूर निभाएं।
अंक – 5
आज आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आप पुरानी सोच को छोड़ नये विचारों के साथ आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे।
अंक – 6
आज नौकरी के योग बन रहे हैं। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। चल-अचल प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। पिता की सेहत खराब हो सकती है। योग व्यायाम से फायदा होगा।
अंक – 7
आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपका निर्णय गलत हो सकता है, जिससे धन की हानि उठानी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सजग रहना होगा।
अंक 8
आज का दिन अच्छा रहेगा। तरक्की मिल सकती है। अधिकारी सराहना करेंगे। कानून के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को लापरवाही नहीं करना चाहिए। कलाकारों के लिए सफलता का दिन है।
अंक 9
आपकी दिक्कतें दूर हो सकती है। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। प्रेमी-प्रेमिका में नोंक-झोंक हो सकती है। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। आज का दिन बच्चों के साथ गुजारें।