आज का राशिफल 30 दिसंबर 2024 | Aaj Ka Rashifal 30 December 2024 in Hindi : आज सोमवार को अमावस्या तिथि है। इस दिन पितरों का तर्पण किए जाने का विधान है। वहीं आज कुछ जातकों का काफी सावधान रहना होगा। वहीं कुछ की मनोकामना पूरी होगी।, आइए जानते हैं सोमवार 30 दिसंबर का राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope) आपको सामाजिक छवि की चिन्ता रहेगी। कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। किन्तु दूरदर्शी सोच के कारण आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार की सेहत बिगड़ सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आज करीबी लोग आपकी भावनाओं का सम्मान नहीं करेंगे। धन के लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभरेंगे। अड़ियल रवैए की वजह से अपने सम्बन्धों को खराब न करें।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। ऑफिस में आप काफी आसानी से अपने काम करेंगे। लेकिन आपको दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये। लवमेट्स के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। व्यवसाय की जटिलताओं के बीच लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज नये कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में समय बिता सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव कम रहेगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) कारोबार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। आज नया काम शुरू न शुरू करने से बचें। किसी से मदद मांगने में संकोच होगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज कार्यक्षेत्र में तनाव महसूस कर सकते हैं। आज आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में उत्साह कम होगा।तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है।
यह भी पढ़ें – Weekly Horoscope: नए साल को स्पेशल बनाएंगे ये राशि वाले, जानें 30 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज अपने काम पर फोकस करें। नकारात्मकता दूर होगी। सभी समस्याओं का समाधान होगा। मित्रों के साथ किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। सोशल मीडिया में आप सक्रिय रहेंगे। कुशलता के कारण आप कारोबार में अच्छा लाभ कमायेंगे।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज पुरानी यादों में डूबेंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। उल्टी व दस्त के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। आर्थिक समस्या के कारण आपका मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आएंगे।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आपके मन में नये-नये विचार आते रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। नये कार्यों को लेकर उत्साह और जोश में रहेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में धन का निवेश कर सकते हैं। सेहत संबंधी समस्या का समाधान होगा।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज रुके हुए कामों को लेकर तनाव में रहेंगे। आपको विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। अपनी बातें व सूचनायें शेयर न करें। ज्यादा व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रिश्तेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज पूरी तन्मयता से काम करने पर शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जनकल्याण की योजनाओं में आप धन खर्च करेंगे। नयी जॉब की खोज पूरी हो सकती है। परिवार संबंधी किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज ऊर्जावान रहेंगे। घरेलू क्लेश दूर होंगे। राजनीतिक लोग अपने प्रतिद्वन्दियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ समय बितायेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।