आज का राशिफल 28 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 28 August 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 28 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 28 August 2024 : बुधवार का राशिफल इन छह राशियों के जातकों के लिए शानदार रहेगा। नए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।जानें कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना भविष्यफल। Today’s Horoscope

Aaj Ka Rashifal 28 August 2024

आज का मेष राशिफल 28 अगस्त 2024 (Aries Horoscope) 

आज आप अटके हुये कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। बच्चों की जिद पूरी करनी पड़ेगी। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आवश्यक दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। ससुराल पक्ष में कुछ परेशानी हो सकती है।

आज का वृषभ राशिफल 28 अगस्त 2024 (Taurus Horoscope)

आज व्यायाम और आराम करना चाहिये। व्यापार में आप जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं। विदेशों से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नशे और अनैतिक गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। प्रेमी जन आपको उपहार भेंट कर सकते हैं।

आज का मिथुन राशिफल 28 अगस्त 2024(Gemini Horoscope)

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। सन्तान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिये। यदि विवाह को लेकर कोई निर्णय ले रहे हैं तो जल्दबाजी न करें।

आज का कर्क राशिफल 28 अगस्त 2024 (Cancer Horoscope)

अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। मनोनुकूल काम न हो पाने के कारण आपका मन उदास हो सकता है। घरेलू सामान की ख़रीदारी के लिये बाजार जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या सन्तुलित रखें। बेकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

आज का सिंह राशिफल 28 अगस्त 2024 (Leo Horoscope )

वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के अधिकार बढ़ सकते हैं। घर में उत्साह का वातावरण रहेगा। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। मेडिकल छात्रों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

आज का कन्या राशिफल 28 अगस्त 2024 (Virgo Horoscope)

आज बच्चों के साथ समय बितायेंगे। परिजनों के साथ आप मूवी देखने के लिये जा सकते हैं। मित्रों के साथ आपको धन लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र से आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपके प्रमोशन की चर्चा करेंगे।

आज का तुला राशिफल 28 अगस्त 2024 (Libra Horoscope)

आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। घरेलू सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। लोहे के व्यापार में थोड़ी कठिनायी आ सकती है। धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फँस सकते हैं।

आज का वृश्चिक राशिफल 28 अगस्त 2024 (Scorpio Horoscope)

आज का दिन अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति भाव शुद्ध रखें। तनाव का आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

यह भी पढ़ें – मासिक राशिफल अगस्त 2024 | Monthly Horoscope August 2024

आज का धनु राशिफल 28 अगस्त 2024 (Sagittarius Horoscope)

आज कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। मांगलिक कार्यों में आप सम्मिलित होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियाँ मिल सकती हैं। व्यवसाय में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा।

आज का मकर राशिफल 28 अगस्त 2024 (Capricorn Horoscope)

आज कारोबारियों को व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने मतभेदों को लेकर समझौता हो सकता है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा। कुछ लोग आपकी छवि को लेकर दुष्प्रचार कर सकते हैं।

आज का कुंभ राशिफल 28 अगस्त 2024 (Aquarius Horoscope)

आज किसी के साथ विवाद बढ़ सकता है। अपने काम को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। छिपे हुए प्रेम सम्बन्ध व्यक्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्त्रियों को शरीर में थकावट और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।।

आज का मीन राशिफल 28 अगस्त 2024 (Pisces Horoscope)

आज का दिन व्यापार के दृष्टिकोण से सामान्य रहने वाला है। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें अन्यथा पाचन प्रभावित हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आज बॉस से कुछ नाखुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी हो सकती है।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now