Thursday, November 30, 2023

सुकन्या समृद्धि योजना क्या...

Sukanya Samriddhi Yojana सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? : बालिकाओं को आर्थिक...

WHO Alert : चीन...

WHO Alert : 4 साल पहले 2020 में चीन के वुहान से शुरू...

Barclays Bank Layoffs:  तीन...

Barclays Bank Layoffs: नई दिल्ली. United Kingdom का मल्टीनेशनल बार्कलेज बैंक (Barclays Bank) कर्मचारियों...

Qatar: इंडियन नेवी के...

नई दिल्ली. कतर (Qatar) के कोर्ट ने भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) के 8 पूर्व...
Homeदेशआज का राशिफल 26 सितंबर 2023 : मेष, सिंह, कुंभ का होगा...

आज का राशिफल 26 सितंबर 2023 : मेष, सिंह, कुंभ का होगा लाभ, आमदनी बढ़ेगी, मिथुन, तुला सतर्क रहें

WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join
Share This

आज का राशिफल 26 सितंबर 2023 Aaj Ka Rashifal 26 September 2023 :ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों–मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन के लिए ये सभी भविष्यकथन किए जाते हैं। प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए स्थितियां भी अलग होती हैं और उनके परिणाम भी एक जैसे नहीं होते। आइए जानते हैं आज मंगलवार का दिन राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा।

मेष राशिफल 26 सितंबर 2023 (Aries Horoscope) – प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति हो सकती हैं। परिवार के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता बढ़ेगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृषभ राशिफल 26 सितंबर 2023 (Taurus Horoscope) – उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। छात्र वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।  मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सतर्क रहें। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन राशिफल 26 सितंबर 2023 (Gemini Horoscope) – व्यय से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। शोक समाचार मिल सकता है, सहनशील रहें।जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

कर्क राशिफल 26 सितंबर 2023 (Cancer Horoscope) – तनाव हो सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में व्यय होगा। लाभ होगा।

सिंह राशिफल 26 सितंबर 2023 (Leo Horoscope) – शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने की कोशिश कर पाएंगे। बिजनेस में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। दोस्तों साथ मिलेगा।

कन्या राशिफल 26 सितंबर 2023 (Virgo Horoscope) – नए काम शुरू करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। आर्थिक वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। उत्साह से काम करेंगे।

तुला राशिफल 26 सितंबर 2023 (Libra Horoscope) – बड़े खर्च सामने आएंगे। ऋण लेने की स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद कार्य में बाधा का कारण बन सकता है। यात्रा में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। शत्रुता में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। काम पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशिफल 26 सितंबर 2023 (Scorpio Horoscope) – गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से रुकी हुई रकम मिलने का योग है, प्रयास करें। मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशिफल 26 सितंबर 2023 (Sagittarius Horoscope) – बिजनेस के पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रूके काम पूरे होने के योग हैं।

मकर राशिफल 26 सितंबर 2023 (Capricorn Horoscope) – कार्य की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में जरूरी सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। काम की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शेयर में रकम इन्वेस्ट करने का समय नहीं है। धैर्य रखें।

कुंभ राशिफल 26 सितंबर 2023 ( Aquarius Horoscope) – उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिक व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अनजान की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।

मीन राशिफल 26 सितंबर 2023 (Pisces Horoscope) – कष्ट संभव है। कारोबार धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की फटकार पड़ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है। सुख के साधनों पर खर्च सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें।


Share This
WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join

NSV टेक्निक से पुरुष नसबंदी, परिवार नियोजन का आसान उपाय, महज 20 मिनट का प्रोसेस, लोगों को किया जा रहा जागरुक

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा : रायपुर. परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 21...

महासमुंद: गोभी की बोरियों में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

महासमुंद. गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस लीलाधर सारथी द्वारा अवैध मादक पदार्थ...

Chhattisgarh Election 2023: यहां छठ पूजा की थीम पर बनाया गया मतदान केंद्र

Chhattisgarh Election 2023: अंबिकापुर. आज सुबह जब लोग मतदान करने इस केंद्र पर पहुंचे तो सहसा ठिठक गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां के एक...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में तापमान बढ़ेगा, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम में आने वाले कुछ दिनों में ठंड में कमी आएगी। माैसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में...

बिग न्यूज : राज्य शासन का आदेश, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी मिली छुट्टी, वेतन भी नहीं कटेगा

बिग न्यूज : रायपुर. राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भी छुट्टी घोषित की है। इस दौरान...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: आज 70 विधानसभा में थम जाएगा चुनावी शोर, प्रत्याशी घर-घर जाकर मांगेंगे वोट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए बुधवार 15 नवम्बर...

9 मतदान केंद्रों को छोड़कर सभी में 8 से 5 बजे तक होगी वोटिंग, CG Election 2023 Update

CG Election 2023 रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। इसके...